फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school

परिषदीय स्कूलों में वितरित सामग्रियों की होगी जांच

Mon, 04 Jan 2021 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
school
वाराणसी। शैक्षिक सत्र 20-2021 में परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को वितरित एमडीएम राशन, कन्वर्जन कॉस्ट, जूता-मोजा व यूनिफॉर्म तथा स्वेटर की रेंडम चेकिंग होगी। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को प्रत्येक ब्लाक के 20-20 स्कूलों में निशुल्क वितरित सामग्री की रैंडम चेकिंग कराकर निर्धारित प्रारूप पर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को प्रत्येक शैक्षिक सत्र में निशुल्क पाठ्य पुस्तक के साथ जूता मोजा, स्कूल ड्रेस व स्वेटर वितरित किया जाता है। इसके साथ कोविड-19 संक्रमण काल में बच्चों को एमडीएम योजना का राशन व कन्वर्जन कॉस्ट का भी वितरण किया गया है। वितरण कार्य पूरा होने के बाद लगातार मिल रही शिकायत से परेशान शासन ने वितरण कार्य की जांच कराने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए शासन के निर्देश पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है। पत्र में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत बच्चों को निशुल्क वितरित सुविधा का सत्यापन कराने के लिए एसडीएम व वीडियो की अगुवाई में टीम गठित कराकर प्रत्येक ब्लॉक के 20- 20 स्कूलों का रेंडम सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। रेंडम चेकिंग नहीं होने तथा 15 दिन में रिपोर्ट नहीं देने तथा वितरण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित बीईओ व प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed