फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school

एक जुलाई से खुल जाएंगे परिषदीय स्कूल, केवल शिक्षक रहेंगे हाजिर

Wed, 24 Jun 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
school
वाराणसी। जिले में सरकारी प्राइमरी स्कूल 1 जुलाई से खुल जाएंगे लेकिन अभी केवल शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को स्कूल आना होगा। वहीं शिक्षकों को इस बीच बच्चों तक किताबें पहुंचाना और यूनिफार्म बंटवाने का काम पूरा करना है। वही समर्थ ऐप के जरिए दिव्यांग बच्चों का नामांकन ऐप पर किया जाना है।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है। एक जुलाई से शिक्षकों प्रधानाध्यापक स्कूलों में मौजूद रहकर जरूरी काम पूरा करेंगे। इसमें सबसे पहले शारदा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करना है। दीक्षा ऐप के जरिए शिक्षकों को अपना प्रशिक्षण भी पूरा करना है। वहीं राज्य सरकार द्वारा विकसित आधारशिला, ध्यानाकर्षण और प्रशिक्षण संग्रह का प्रशिक्षण भी प्रस्तावित है। इसका प्रशिक्षण 20 जुलाई से खंड शिक्षा अधिकारी 25- 25 शिक्षकों का बैच बनाकर देंगे। इस बीच समर्थ ऐप से दिव्यांग बच्चों को जोड़ने के लिए शिक्षकों को गांवों में घूमकर ऐसे बच्चों को ऐप पर पंजीकृत करना है और इनके लिए शैक्षणिक योजना तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed