फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school children eating mid day meal in his pot from carrying in from house in rampur ballia

बच्चे मिड डे मील खा रहे अलग बैठकर, जातिगत भेदभाव का मामला सुन स्कूल पहुंचे डीएम, जानें क्या है हकीकत

Thu, 29 Aug 2019 03:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Aug 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
school children eating mid day meal in his pot from carrying in from house in rampur ballia
खाना खाते बच्चे। - फोटो : ANI

बलिया जिले के नगर शिक्षाक्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय रामपुर नंबर- एक पर मिड डे मील के भोजन खिलाने में भेदभाव का मामला सामने आया। इस पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने गुरूवार को खुद मामले की जांच विद्यालय पहुंचकर की। वहां उन्होंने सभी बच्चों से बातचीत की और विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति आदि की भी जांच की।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि बातचीत में बच्चों ने इस बात से इनकार किया कि उनके साथ कोई भेदभाव किया जाता है। खाने में किसी प्रकार के जातिगत भेदभाव को भी बच्चों ने गलत बताया। भोजन की गुणवत्ता को भी बच्चों ने बेहतर बताया। इस प्रकार यह शिकायत पूरी तरह निराधार मिली। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की और गहनता से जांच के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट समस्त छात्रों के अभिभावकों से भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


जांच के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से भी कड़ाई से पूछताछ की। जांच में मिला कि विद्यालय में कुल 42 बच्चों का नामांकन है। इसमें गुरुवार को 18 बच्चे उपस्थित थे। इस दौरान प्रभारी बीएसए सुभाष गुप्ता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी गुप्ता ने बताया कि बच्चों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। हां बच्चे अपनी सुविधा के अनुसार इधर-उधर बैठकर जरूर खाते हैं। वहीं, स्कूल में बच्चों के अपने अपने ग्रुप हैं।

इस संबंध में कई बार बच्चों से साथ बैठकर खाने को कहा गया लेकिन वह कहने पर भी साथ नहीं बैठते। शायद ऐसा वह अपने परिवार और परिवेश के कारण करते हैं। उन्होंने विद्यालय स्तर पर किसी तरह के भेदभाव से पूरी तरह इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed