फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा हादसा टला, हाइवा से टक्कर के बाद गहरे नाले में जा सकती थी 72 बच्चों से भरी स्कूल बस, मगर..

Mon, 08 Oct 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Mon, 08 Oct 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
school bus and hyva truck accident in sonbhadra at uttar pradesh
varanasi - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो सकता था। तेज रफ्तार हाइवा से टकराने के बाद 72 बच्चों से भरी स्कूल बस असंतुलित हो गई। बस सड़क के किनारे बनी पुलिया की दीवार से टकरा कर रुक गई। पुलिया के दीवार का सहारा न मिलता तो बस गहरे नाले में चली जाती। हाइवा-बस टक्कर होते ही बस में बैठे छात्र-छात्रों में भगदड़ सी मच गई।  हादसे में दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें.....

 
school bus and hyva truck accident in sonbhadra at uttar pradesh
स्कूली बस और हाइवा में टक्कर - फोटो : amar ujala

शक्तिनगर-वाराणसी  मार्ग पर सोमवार की सुबह अनपरा से छात्रों को लेकर शक्तिनगर लेकर जा रही स्कूली बस को अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बस में बैठे दो दर्जन से अधिक छात्र- छात्राएं घायल हो गए। उधर, हाइवा ड्राइवर व उसमें सवार एक अधेड़ व्यक्ति भी घायल हो गया। 

 
school bus and hyva truck accident in sonbhadra at uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने घायल छात्र छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के कारण मुख्य सड़क पर भी घटों जाम लगा रहा। सोमवार की सुबह अनपरा परियोजना की स्कूली बस सीआईएसएफ अनपरा कालोनी के बच्चों को लेकर केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर आ रही थी। बस में 72 छात्र-छात्राएं सवार थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
school bus and hyva truck accident in sonbhadra at uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बस खड़िया बाजार के आगे नवनिर्मित घुमावदार सड़क पर बोदरा पहाड़ी के आगे जैसे ही पहुंची, सामने से कोयला लेकर तेज रफ्तार में अनपरा की ओर जा रही हाइवा सामने से टैंपो को टक्कर मारती हुई असंतुलित होकर बस से टकरा गई। बस सड़क के किनारे बनी पुलिया की दीवार से टकरा कर रुक गई। 
 
विज्ञापन
school bus and hyva truck accident in sonbhadra at uttar pradesh
स्कूली बस और हाइवा में टक्कर - फोटो : amar ujala

पुलिया के दीवार का सहारा न मिलता तो बस गहरे नाले में चली जाती। उधर,यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की सासें अटक गईँ। लोगों ने पुलिस को सूचित किया और इसके बाद करीब दो दर्जन घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल कुछ छात्रों को उपचार के लिए एनटीपीसी विन्ध्यनगर चिकित्सालय भेजा गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed