{"_id":"5b8e138142c79210b45115b5","slug":"school-bus-accident-in-varanasi-six-students-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में स्कूली बस पलटने से सात बच्चे घायल, साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में स्कूली बस पलटने से सात बच्चे घायल, साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
यूपी में आए दिन स्कूली बस और वैन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला वाराणसी का है। जहां स्कूली बस पलट जाने से छह बच्चे घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
अखरी बाईपास पर मंगलवार की सुबह डिवाइडर से टकराकर माउंट लिटेरा जी स्कूल की बस पलट गई। बस में मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला।
varanasi
- फोटो : amar ujala
घायल सात बच्चों को पुलिस की मदद से नजदीक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
हादसे से बच्चे इस कदर भयभीत थे कि वो काफी देर तक कुछ बोल ही नहीं पाए और सिर्फ रोये जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार बस का अचानक मुड़ना बताया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खुशीपुर स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल की बस नौ बच्चों को उनके घर से लेकर स्कूल जा रही थी। अखरी में तेज रफ्तार बस अचानक मुड़ी तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस के पलटते ही मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई।