फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scholars from all over the world will tell the importance of Indian culture in the Parliament of Culture

संस्कृति संसद में दुनिया भर के विद्वान बताएंगे भारतीय संस्कृति की महत्ता

Tue, 09 Nov 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Scholars from all over the world will tell the importance of Indian culture in the Parliament of Culture
दुनिया भर में संस्कृत और संस्कृति का अलख जगाने के लिए तीन दिवसीय संस्कृति संसद का आयोजन 12 नवंबर से किया जाएगा। इसमें देश और दुनिया भर के धर्म व संस्कृत के विद्वान भारतीय संस्कृति का महत्ता बताएंगे। सिद्धगिरि बाग स्थित ब्रह्म निवास में रविवार को स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने संस्कृति संसद के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संसद में देश के स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों के बलिदान का स्मरण किया जाएगा। रुद्राक्ष स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में पौलेंड के योगानंद शास्त्री, लंदन के मूल निवासी शैवतंत्र के विद्वान मार्क देजोस्की, योगाचार्य दिव्यप्रभा, एच. लूसी गेस्ट, बेल्जियम की कोनराड एल्स्ट सहित संस्कृत विद्वानों की लंबी शृंखला है। अखिल भारतीय संत समिति व श्रीकाशी विद्वत परिषद के मार्गदर्शन में उद्घाटन-समापन के अलावा 14 सत्रों पर विभिन्न पर विषयों पर विमर्श होंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा की सांसद रूपा गांगुली, श्रीकाशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, गंगा महासभा के अध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, जगतगुरु रामानंद राजेश्वराचार्य, अखिल भारतीय संत समिति के मुख्य निदेशक महंत ज्ञानदेव सिंह, समिति के अध्यक्ष आचार्य अविचलदास, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्रपुरी, श्रीकाशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल होंगे। इसी दिन तीसरे सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संजय गुप्त, प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, पुनित डालमिया सहित अन्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed