फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schedule of PhD course work classes released in Kashi Vidyapith

MGKVP: काशी विद्यापीठ में पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं के शेड्यूल जारी, पढ़ें- चार अन्य जरूरी खबरें

Sun, 10 Aug 2025 01:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Aug 2025 01:30 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं के शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। वहीं विश्वविद्यालय के तीन विभागों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के लिए 11 अगस्त से इंटरव्यू (इंटरैक्शन) शुरू होगा।

विज्ञापन
Schedule of PhD course work classes released in Kashi Vidyapith
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्री पीएचडी की परीक्षाओं और पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। पीएचडी कोर्स वर्क में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। राजनीति विज्ञान विभाग में 11 अगस्त से पीएचडी की कक्षाएं शुरू होंगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि कोर्स वर्क के लिए छह महीने की छुट्टी लेकर विद्यापीठ में आए। साथ ही एक अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। वहीं अर्थशास्त्र विभाग में प्री पीएचडी की परीक्षा 19 से 23 अगस्त तक होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। सांख्यिकी विभाग में प्री पीएचडी की परीक्षा 12 और 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ के 3 विभागों में 11 अगस्त को गेस्ट फैकल्टी का इंटरव्यू
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तीन विभागों में गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के लिए 11 अगस्त से इंटरव्यू (इंटरैक्शन) शुरू होगा। शारीरिक शिक्षा विभाग, विधि विभाग और पर्यटन अध्ययन संस्थान में सत्र 2025-26 में गेस्ट फैकल्टी का चयन होना है। शारीरिक शिक्षा विभाग में इंटरव्यू सुबह 11 बजे, विधि विभाग में दोपहर 12 बजे और पर्यटन अध्ययन संस्थान में दोपहर 2 बजे से निदेशक कक्ष में होगा। विधि और शारीरिक शिक्षा का इंटरव्यू विभागाध्यक्ष कक्ष में होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के गौरवशाली इतिहास थीम पर होगी काशी सांसद प्रतियोगिता

काशी सांसद फोटोग्राफी, स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता 19 से 27 अगस्त तक होगी। इसकी थीम काशी के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति होगी। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के व्यक्ति हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन (19 से 22 अगस्त) और दूसरे चरण में ऑफलाइन (25 से 27 अगस्त) प्रतियोगिता बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगी।

वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के विकासखंड सेवापुरी, आराजीलाइन और काशी विद्यापीठ के साथ नगर निगम क्षेत्र में प्रतियोगिता होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए काशी सांसद प्रतियोगिता की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। प्रत्येक थीम के बेस्ट 3-3 प्रतिभागी अगले राउंड में जाएंगे। एक व्यक्ति केवल दो थीम में प्रतिभाग कर सकेगा। स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता पांच वर्गों में होगी। इसकी ऑफलाइन प्रतियोगिता 25-27 अगस्त तक बेनियाबाग पार्क में आयोजित की जाएगी। 

एमए आईआरपीएम की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 12 को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजकार्य विभाग में एमए (आईआरपीएम) दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 12 अगस्त को होगी। चौथे प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से समाजकार्य संकाय में होगी।  

एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षा 13 से 25 अगस्त तक
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षा 13 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी। विधि विभाग में एलएलएम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 21 अगस्त तक और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 25 अगस्त तक होगी। दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed