{"_id":"65fef187016064aff90a1603","slug":"scammers-stole-rs-1-lakh-85-thousand-from-car-in-varanasi-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: उचक्कों ने कार से उड़ाए 1 लाख 85 हजार रुपये, पंक्चर बताकर रुकवाई कार, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: उचक्कों ने कार से उड़ाए 1 लाख 85 हजार रुपये, पंक्चर बताकर रुकवाई कार, फिर...
Sat, 23 Mar 2024 08:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 08:43 PM IST
सार
Varanasi News: चंदौली निवासी व्यक्ति से टप्पेबाजी की सूचना पर हड़कंप मच गया। कार से रुपये गायब होने के बाद महेश सन्न रहे गए। वह कार में रुपयों की तलाश करने लगे। असफल होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें थाने जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने आदमपुर पुलिस को मामले की पूरी जानकारी देकर रपट दर्ज करवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला रेलवे क्राॅसिंग (हनुमान फाटक) के पास उचक्कों ने व्यापारी का बैग पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर चंदौली जिले के रहने वाले महेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की जांच की, लेकिन उचक्कों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चंदौली जिले के बेचूपुर स्थित नई बस्ती (डीडीयू नगर) निवासी महेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी कार से गोलगड्डा की ओर जा रहे थें। इस दौरान कुछ युवक उनकी कार के आगे आए और बताया कि उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई है। महेश शर्मा तेलियानाला रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक दुकान पर रुक कर पंक्चर बनवाने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब वह अपने गाड़ी के अंदर बैठे तो पता चला की उनका बैग गायब है। महेश ने पुलिस को बताया कि बैग में 1,85000 कैश के अलावा दुकान और बैंक से संबंधित जरुरी कागजात थे। आदमपुर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उचक्कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन