{"_id":"5b72b19d42c79203ea0218d0","slug":"sbsp-support-bjp-mla-surendra-singh-protest-sc-st-act","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ उतरे भाजपा विधायक का सुभासपा ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ उतरे भाजपा विधायक का सुभासपा ने किया समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 15 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
एससी/एसटी बिल के विरोध में कैंप कार्यालय पर की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव ने बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का समर्थन किया है। कहा कि भाजपा में एक ही ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एससी/एसटी संशोधन बिल का विरोध किया।
सोमवार को वाराणसी शिवपुर के मेहता नगर में कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि हम बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का समर्थन करते हैं। उनकी आवाज को पूरे प्रदेश में पहुंचाया जाएगा। भाजपा यदि उन पर कोई कार्रवाई करती है तो सुभासपा के दरवाजे उनके लिए खुले हैं।
कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर सरकार बनाई। अब उसका चरित्र सबके सामने आ गया। जो काम कांग्रेस करती आई है, वही काम भाजपा भी कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सही मानते हैं।
विज्ञापन
सुभासपा के सभी क्षत्रिय नेता इस बिल का विरोध करते हैं। यदि इसे लागू किया गया तो 2019 के चुनाव में पार्टी भाजपा के वोट का बहिष्कार करेगी। भाजपा के सभी सामान्य, पिछड़ी जाति के जनप्रतिनिधियों के इलाकों में विरोध किया जाएगा।

Trending Videos
ये कहा था भाजपा विधायक ने
से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ उतर आए हैं। धरना और इस्तीफा देने की खबरों के बीच उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट की खिलाफत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान विधायक यह टिप्पणी करते हुए कह रहे हैं कि राम मंदिर के निर्माण को लेकर सरकार कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार है। वहीं, एससी एसटी एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तिलांजलि दे रहे हैं। यह कैसा दोहरा चरित्र है।
सभी दल 75 प्रतिशत जनता को जेल भेजने की साजिश कर रहे हैं। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा एससी एसटी एक्ट का किया जाता है दुरुपयोग, कहा सवर्ण जातियों संग हुई ज्यादती तो दे दूंगा इस्तीफा। इस संबंध में विधायक का कहना है कि वह व्यक्तिगत रूप से एससी एसटी एक्ट का विरोध कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने इसको लेकर धरना-प्रदर्शन करने और इस्तीफा देने की बात से इनकार किया है।