फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SBSP secretary offer Nirahua for loksabha election 2019

सुभासपा के प्रदेश महासचिव ने कहा- इस सीट से 'निरहुआ' लड़ें चुनाव तो देंगे 'देवभूमि'

Fri, 29 Mar 2019 05:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 29 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
SBSP secretary offer Nirahua for loksabha election 2019
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

लोकसभा चुनाव 2019 से राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के चुनाव लड़ने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने तो 'निरहुआ' को अखिलेश के विरुद्ध चुनाव लड़ने की बात कही है।

विज्ञापन


'निरहुआ' के आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने की अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने निरहुआ को अपना आवास ‘देवभूमि‘ चुनाव कार्यालय के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने यह घोषणा उस समय की है जब भाजपा की ओर से उचित सम्मान नहीं मिलने पर पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शशि प्रकाश ने कहा कि सपा प्रमुख महज अपने पिता की विरासत को संभालने आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 'निरहुआ' संघर्षों के बूते जनपदवासियों का स्नेह हासिल करते हुए युवाओं का दिल जीतेंगे। उन्होंने 'निरहुआ' को पूर्वांचल की शान बताया। कहा कि भोजपुरी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम 'निरहुआ' ने किया है।

सोशल मीडिया पर 'निरहुआ' के लिए चल रही वकालत

SBSP secretary offer Nirahua for loksabha election 2019

दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' के भाजपा में शामिल होने और उनके आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर 'निरहुआ' को प्रत्याशी बनाने की खबरें पटी पड़ी है। 'निरहुआ' के चुनाव लड़ने को लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है। कई लोग हैरानी जता रहे हैं कि क्या आजमगढ़ में कोई ऐसा भाजपा नेता नहीं है जो जनपद का प्रतिनिधित्व कर सके।

यहां तक कि कुछ लोगों ने जनपद की जनता की मर्जी से अपना प्रत्याशी उतारने की भी वकालत की है। किसी ने तो यहां तक कहा कि जिसे मौका मिला उसने आजमगढ़ को ठगा, रमाकांत को कई बार मौका मिला लेकिन कुछ नहीं किया, अकबर अहमद डंपी को मिला तो भाग लिए, मुलायम सिंह यादव को मिला तो मुंह मोड़ लिए।

कुछ लोगों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने की अपील भी कर दी। वहीं कुछ लोगों की राय थी कि जो 'निरहुआ' कभी सपा के लिए वोट की गुहार करता था वही अब आजमगढ़ से सपा मुखिया के खिलाफ बिगुल बजाएगा। वहीं चर्चाओं के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस बात को लेकर रोष है।

बताते चलें कि भाजपा से टिकट के लिए कई दिग्गज नेता पहले से लाइन में लगे हैं। इनमें पूर्व सांसद रमाकांत यादव, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सहजानंद राय, सत्येंद्र राय छोटू आदि शामिल है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह निरहुआ को प्रत्याशी बनाए जाने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी। हो सकता है कि वह पार्टी के स्टार प्रचारकों में रहें। वैसे शीर्ष नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा वह मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed