फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan traffic diversion No vehicle zone from Chandpur crossing to Mohansarai in varanasi

सावन का ट्रैफिक डायवर्जन: मोहनसराय से चांदपुर चौराहे तक नो व्हीकल जोन, पुलिस ने लागू किया खास प्लान

Sun, 21 Jul 2024 09:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:47 AM IST
सार

Varanasi News: सावन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आमजनों की सहूलियत को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था बनाई गई है। कांवड़ियां मांर्गों पर जाम न लगे, इसका भी खास ध्यान रखा गया है। यातायात पुलिस ने इसी को देखते हुए मोहनसराय से चांदपुर तक डायवर्जन प्लान बनाया है।

विज्ञापन
Sawan traffic diversion No vehicle zone from Chandpur crossing to Mohansarai in varanasi
काशी में बाबा के दर्शन को पहुंचने लगे भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन का मेला आज यानी रविवार से शुरू हो रहा है। यह मेला आगामी 20 अगस्त को संपन्न होगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। 

विज्ञापन


रूट डायवर्जन प्लान सावन माह के प्रत्येक शनिवार की रात 8.00 बजे से मंगलवार की सुबह 8.00 बजे तक लागू रहेगा। वहीं प्रयागराज से वाराणसी तक की नेशनल हाईवे की बाईं लेन को बंद कर दिया गया है। इस रूट पर केवल कांवड़ियां ही चल सकते हैं।
विज्ञापन


चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार की रात 8.00 बजे से मंगलवार की सुबह 8.00 बजे तक किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। इस रूट पर सामान्य दिनों में भारी वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनों का संचालन किया जा सकेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित मार्ग

  • गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट से लकड़ीमंडी से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट।
  • लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन तिराहा से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुंदरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तक।
  • लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक और इसी मार्ग से वापसी।
  • लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह से लहरतारा से चांदपुर से तक और इसी मार्ग से वापसी।
  • अंधरापुल से नंदेसर से मिंट हाउस तिराहा से आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता से दैत्रावीर से भोजूबीर से गिलट बाजार तक और इसी मार्ग से वापसी।
  • चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाएं पांडेयपुर तक और इसी मार्ग से वापसी।


शनिवार रात से मंगलवार सुबह तक नो व्हीकल जोन

  • - मैदागिन से गोदौलिया तक।
  • - बेनिया से मुर्गा गली मोड़ से लंगड़ा हाफिज मस्जिद से रामापुरा से गोदौलिया तक।
  • - गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा से गोदौलिया तक।
  • - पियरी चौकी से बेनिया तिराहा तक।
  • - ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया तक।
  • - सूजाबाद से भदऊंचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक।
  • - लंका से सामने घाट तक।

Sawan traffic diversion No vehicle zone from Chandpur crossing to Mohansarai in varanasi
कांवड़ियों के लिए बनवाई जा रहीं सड़कें। - फोटो : अमर उजाला

बाहर से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान

  • - चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ जाना है, वह नेशनल हाइवे-2 से राजातालाब होकर रिंग रोड से जाएंगे।
  • - गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को जिन्हें वाराणसी होकर चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर जाना है, वे रिंग रोड होकर हरहुआ, राजातालाब से नेशनल हाइवे-2 के माध्यम से जाएंगे।
  • - प्रयागराज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर जाना होगा वह नेशनल हाइवे-2 से राजातालाब होकर रिंग रोड के माध्यम से जाएंगे।
  • - भदोही की तरफ से आने वाले वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर की तरफ जाना होगा, वह परमपुर से रिंग रोड के माध्यम से जाएंगे।


वाहन पार्किंग स्थान
रोहनिया क्षेत्र में भाष्करा पोखरा, मुड़ैला व जगतपुर इंटर कॉलेज का मैदान, लक्सा क्षेत्र में मजदा टॉकीज, आदमपुर क्षेत्र में काशी रेलवे स्टेशन की पार्किंग, बसंता कॉलेज कट के सामने पानी की टंकी के नीचे व भदऊं चुंगी के दाएं रेलवे के मैदान में, कोतवाली क्षेत्र में टाउनहाल पार्किंग मैदागिन, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने मैदागिन व मच्छोदरी पार्क मैदान, चेतगंज क्षेत्र में क्वींस इंटर कॉलेज का मैदान, सिगरा क्षेत्र में काशी विद्यापीठ परिसर में और भेलूपुर थाना क्षेत्र में बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क की दोनों पटरियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed