Varanasi: सावन के हर सोमवार को घाट किनारे शौचालयों का निशुल्क करें इस्तेमाल, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
वाराणसी में सावन के हर सोमवार को गंगा घाट किनारे के सभी शौचालयों का इस्तेमाल करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह निर्णय रविवार को गंगा घाटों के निरीक्षण के दौरान मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सावन के हर सोमवार को गंगा घाट किनारे के सभी शौचालयों का इस्तेमाल करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह निर्णय रविवार को गंगा घाटों के निरीक्षण के दौरान मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने लिया।
मेयर ने कहा कि सावन के हर सोमवार 24 घंटे के लिए नगर में आने वाले श्रद्धालुओं व कांवरियों की सुविधा के लिए गंगा घाट किनारे बने 17 सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग निशुल्क रहेगा। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह को सौंपी। सभी शौचालयों की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के धाम में आज रात से लगेगी भक्तों की कतार, कल सुगम और वीआईपी दर्शन पर रोक
काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य मंदिरों पर बना स्वास्थ्य शिविर
सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, बीएचयू अस्पताल, मारवाड़ी अस्पताल, बिड़ला अस्पताल, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम लक्सा, माता आनंदमयी अस्पताल में दस-दस बेड रिजर्व कराए गए है। साथ ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी मौजूद रहेगी।
काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही अन्य मंदिरों पर भी विशेष हेल्थ कैंप लगाए गए हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी बताया कि कैंपों में पर रविवार की रात से स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है। नोडल अधिकारी डॉ.एके मौर्या ने बताया कि सभी मंदिरों के गेट के पास एंबुलेंस खड़ी रहेगी। 108 नंबर डायल करने पर एंबुलेंस पहुंच जाएगी। काशी विश्वनाथ धाम परिसर, रामेश्वर भवन गंगा द्वार, नंदू फारिया गली, भैरव घाट, दशाश्वमेध, चितरंजन पार्क, मार्कंडेय महादेव मंदिर कैथी, रामेश्वर महादेव मंदिर, शूल टंकेश्वर महादेव मंदिर, जल पुलिस चौकी दशाश्वमेध, चौक थाने पर स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेगी।
कैंट स्टेशन पर पीएसी ने संभाली कमान
सावन के पहले सोमवार को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा तंत्र अलर्ट है। एहतियातन दो प्लाटून पीएसी स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में तैनात कर दी गई। वहीं, रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्मों, यात्री हाॅल, पार्सल घर और बिहार-झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन के कंट्रोल रूम से भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। कैंट स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने नए भवन में कांवरियों व यात्रियों ठहरने के स्थान का जायजा लिया।
प्रवेश द्वार और नौ नंबर की ओर चलने वाले एस्केलेटर, लिफ्ट और साफ-सफाई बेहतर बनाए रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जीआरपी और आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी हो। शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। सर्कुलेटिंग एरिया में अनधिकृत वाहनों का प्रवेश न हो। कांवरियों की भीड़ एक जगह जमा न होने दें। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास मिश्रा और जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने भी स्टेशन पर च्रकमण किया।