फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 4th Somwar varanasi echoed with Shiv Ghosh kashi vishwanath dham latest news

Sawan 4th Somwar: सावन के अंतिम सोमवार पर शिव घोष से गूंजी काशी, विश्वनाथ धाम में लगी अटूट कतार

Mon, 08 Aug 2022 10:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Aug 2022 10:12 AM IST
सार

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों की कतार आधी रात से ही सज गई थी। बाबा के दरबार में आने वाले कांवरियों और शिवभक्तों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। 

विज्ञापन
Sawan 4th Somwar varanasi  echoed with Shiv Ghosh kashi vishwanath dham latest news
कांवरियों पर फूल बरसाते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर काशीपुराधिपति की नगरी में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। चारों तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी है। गंगा घाट से मंदिर तक आस्था का सावन उमड़ा है। काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र कांवरियों की भीड़ के कारण केसरिया नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी, मैदागिन आदि मार्गों पर शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। मंदिर के गेट नंबर चार से गोदौलिया और मैदागिन तक स्टील की बैरिकेडिंग लगाई है। इसी बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। सुबह नौ बजे तक करीब तीन लाख शिवभक्त काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। आधी रात के बाद से ही दूरदराज से आए कांवरियों और शिवभक्तों ने मंगला आरती के बाद  पट खुलने पर महादेव का जलाभिषेक शुरू किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की भीड़ बढ़ती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस भी मुस्तैद है। सावन के अंतिम सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों की कतार आधी रात से ही सज गई थी। बाबा के दरबार में आने वाले कांवरियों और शिवभक्तों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। बाबा के धाम में रात से हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा है। हालांकि तेज धूप के कारण श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ रहा है।  कतार में लगे कांवरियों की सेवा करने में लोग जुटे हैं।

वहीं दूसरी तरफ शहर के प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की कतार लगी है। मंगला आरती के बाद बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, शूलटंकेश्वर महादेव, गौरी केदारेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर, बैजनत्था महादेव, जागेश्वर महादेव, महामृत्यंजय महादेव, ऋणमुक्तेश्वर महादेव समेत शहर के सभी शिवालय सुबह से दर्शनार्थियों से पटे हुए हैं। इधर, कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार पर बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों की अटूट कतार लगी है। 

चौथे सोमवार पर रुद्राक्ष से सजेगा बाबा का दरबार

सावन के अंतिम व चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया जाएगा। इसमें रुद्राक्ष के दाने से बाबा की झांकी सजाई जाएगी। मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष से सजाया जाएगा। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed