फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 40 lakh devotees visited Baba vishwanath in 22 days administration alert regarding facilities

Sawan: 22 दिन में 40 लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन, सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट; CM ने दिया था निर्देश

Mon, 12 Aug 2024 09:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 09:26 PM IST
सार

Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ धाम श्रावण माह में हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से गुंजायमान रही। काशी विश्वनाथ धाम की नव्यता और भव्यता भक्तों को खूब भा रही है। योगी सरकार की बाबा के प्रांगण में खाने-पीने, रहने और जन सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुगम दर्शन और सुरक्षा के अच्छे इंतज़ाम से भक्त आह्लादित हो गए।

विज्ञापन
Sawan 40 lakh devotees visited Baba vishwanath in 22 days administration alert regarding facilities
काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का रेला। - फोटो : उज्जवल गुप्ता

विस्तार

सावन के चौथे सोमवार को भी काशी में आस्था और विश्वास का संगम दिखा। बाबा के प्रिय माह सावन के विशेष दिन सोमवार को शिव भक्त दूर-दूर से काशी में श्रद्धा का जल चढ़ाने पहुंचे। कंधे पर कावड़ लिए कांवड़ियां नंगे पाव बाबा के आस्था में उनके दरबार तक खींचे चले आ रहे हैं।

विज्ञापन


शिव भक्त बाबा के दर्शन के लिए देर रात से ही कतार में लगे रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भक्तों के सुगम दर्शन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रावण माह के चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष से श्रृंगार हुआ। महादेव के भक्त काशी पुराधिपति के इस विशेष स्वरूप का दर्शन कर निहाल हुए।
विज्ञापन


22 जुलाई से शुरू हुए सावन के 22 दिन में 40 लाख से अधिक भक्त श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं। भगवान शंकर में आस्था की अटूट कतार रात से ही सड़कों पर दिखने लगी थी। गंगा में डुबकी और पात्र मे गंगा जल लिए हुए शिवभक्तों का रेला विशेश्वर के दरबार की ओर रात से बढ़ता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास  के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि हर सोमवार को बाबा को अलग अलग स्वरूपों का श्रृंगार हो रहा है। इस सोमवार को बाबा का विशेष रुद्राक्ष श्रृंगार हुआ। 


सावन के चौथे सोमवार को शाम 6 बजे तक 2 लाख 48 हज़ार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे, जबकि सावन माह में अब तक 40 लाख 11,674 से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed