फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 3rd Somvar 2021 kashi vishwanath temple Baba is giving darshan in form of Ardhanarishwar long queue of devotees

सावन का तीसरा सोमवारः काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 67 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

Mon, 09 Aug 2021 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Aug 2021 09:45 PM IST
सार

आस्था की डोर पर सवार भक्तों के आगमन से बाबा दरबार हर-हर बम-बम के नारों से गूंज रहा है। मंगला आरती से शुरू हुआ जलाभिषेक और दर्शन झांकी का सिलसिला शव तक चलता रहा। तीसरे सोमवार को बाबा दरबार में 67500 शिवभक्तों ने हाजिरी लगाई।

विज्ञापन
Sawan 3rd Somvar 2021 kashi vishwanath temple Baba is giving darshan in form of Ardhanarishwar  long queue of devotees
आस्था अपार, बाबा दरबार में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव की नगरी काशी में सावन के तीसरे सोमवार पर आस्था सब पर भारी रही। सुबह से हो रही बरसात भी शिवभक्तों के कदम नहीं रोक पाई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे। शिवभक्त बोल-बम करते नजर आए। सोमवार की सुबह मंगला आरती के बाद बाबा का दरबार भक्तों के लिए खोला गया। शयन आरती तक बाबा दरबार में 67500 शिवभक्तों ने हाजिरी लगाई।

विज्ञापन


गंगा में बाढ़ आने की वजह से गलियों में जहां पानी लगा वहीं लोग पुण्य की डुबकी लगाने लगे। गंगा स्नान का दौर तड़के से ही शुरू हो गया और गंग धार से लेकर बाबा दरबार तक आस्था एकाकार हो गई। चारों ओर हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। बाबा दरबार से लेकर शहर के शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों की कतार लगी रही। सुबह 10 बजे तक ही 30 हजार से ज्यादा भक्त बाबा दरबार में हाजिरी लगा चुके थे। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे तक 50 हजार भक्त बाबा दरबार में जलाभिषेक कर चुके थे। दूसरे सोमवार की तुलना में इस बार भक्तों की कतार भी ज्यादा लंबी रही। दिन में तीन बजे तक भक्तों की कतार मंदिर में लगी रही। हर बार की तरह सभी के लिए मास्क अनिवार्य था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मंदिर में प्रवेश दिया गया। गर्भगृह के बाहर से ही भक्तों ने बाबा को जल चढ़ाया। सावन के तीसरे सोमवार की मंगला आरती में 500 भक्त शामिल हुए।

अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन

अर्द्धनारीश्वर स्वरूप का मिला दर्शन, शिव मंदिरों में कतार
सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का अर्द्धनारीश्वर स्वरूप के शृंगार और पूजन का विधान है। मंगला आरती के बाद से ही बाबा दरबार में परंपरा का निर्वहन आरंभ हुआ। बाबा के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप का दर्शन कर भक्त भी निहाल होते रहे। वहीं शहर में जागेश्वर महादेव, बीएचयू विश्वनाथ, तिलभांडेश्वर, गौरी केदारेश्वर, रामेश्वर, आत्म वीरेश्वर, ऋणमुक्तेश्वर, कर्दमेश्वर, शूलटंकेश्वर महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए कतार लगी रही।

शिव मंदिरों में भी होंगे दर्शन

व्यापारियों ने किया बाबा का जलाभिषेक
सावन माह के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने इस बार भी केवल पांच की ही संख्या में मंदिर पहुंचकर परंपरा का पालन किया। प्रतिवर्ष सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ द्वारा गली के सैकड़ों व्यापारियों के साथ शोभायात्रा निकालकर बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचकर उनका अभिषेक करते रहे हैं लेकिन गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए केवल पांच व्यापारी सदस्यों ने मंदिर में बाबा का अभिषेक किया। 

सारंगनाथ में लगी कतार
सावन के तीसरे सोमवार को सारनाथ स्थित सारंगनाथ महादेव में शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर से ही शिवभक्तों ने सारंगनाथ को बेलपत्र, जल और दूध अर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed