फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2025 will be no Rudrabhishek on Sunday and Monday in BHU Vishwanath temple

Sawan 2025: सावन में बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में दो दिन नहीं होगा रुद्राभिषेक, वजह जान लें

Tue, 08 Jul 2025 03:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Jul 2025 03:58 PM IST
सार

Varanasi News: सावन में भक्तों की भीड़ को देखते हुए बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में दो दिन रुद्राभिषेक नहीं होगा। वहीं दर्शन के लिए बीएचयू के छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों की लाइन अलग रहेगी और बाहरी भक्तों की कतार अलग लगेगी। 

विज्ञापन
Sawan 2025 will be no Rudrabhishek on Sunday and Monday in BHU Vishwanath temple
बीएचयू स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में सप्ताह के दो दिन यानी रविवाद और सोमवार को भीड़ बढ़ने पर बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में यजमान रुद्राभिषेक नहीं करा सकेंगे। इसके अलावा दर्शन के लिए बीएचयू के छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों की लाइन अलग रहेगी और बाहरी भक्तों की कतार अलग लगेगी। इसमें भी महिला व पुरुष की लाइन भी अलग-अलग होगी। 

विज्ञापन


दोपहर में 12 से एक बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। सावन में बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 
विज्ञापन


रोज भोर में 4 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा। व्हील चेयर की व्यवस्था के साथ-साथ फर्स्ट एड बाक्स, ठंडे पानी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed