{"_id":"6874665bbb9d265f1e07845f","slug":"sawan-2025-somvar-decoration-of-idol-of-kashi-vishwanath-devotees-welcomed-on-red-carpet-in-varanasi-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2025: सावन का पहला सोमवार, बाबा की चल प्रतिमा का शृंगार, रेड कार्पेट पर श्रद्धालुओं का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2025: सावन का पहला सोमवार, बाबा की चल प्रतिमा का शृंगार, रेड कार्पेट पर श्रद्धालुओं का स्वागत
Mon, 14 Jul 2025 07:37 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:37 AM IST
सार
Kashi Vishwanath Dham: सावन के पहले सोमवार पर काशी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रात से ही लोग बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के पहले सोमवार के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम सजकर तैयार है। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि करीब आठ लाख श्रद्धालु आएंगे। 2022 और 2023 में भी सावन के पहले सोमवार को आठ से दस लाख श्रद्धालु आए थे। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का शृंगार होगा।
विज्ञापन
बाबा धाम में रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर श्रद्धालु और कांवड़ियों का स्वागत होगा। धाम की सीसीटीवी से निगरानी होगी। जिग जैग बैरिकेडिंग से होकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। छह द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। रविवार शाम से ही कांवड़ियों के कदम बाबा धाम की ओर चल पड़े थे। बोल-बम का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं की टोली धाम में पहुंच रही है।
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु शाम से ही बैरिकेडिंग में कतारबद्ध हो गए। रात आठ बजे तक श्रद्धालुओं की कतार धीरे-धीरे लंबी होती गई। मंगला आरती के बाद धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार को महादेव की चल प्रतिमा का शृंगार किया गया है।
विज्ञापन
भक्त बाबा के इस विशेष स्वरूप का दर्शन कर पाएंगे। बारिश, धूप और गर्मी से बचाव के लिए जर्मन हैंगर, अतिरिक्त शेड लगाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए धाम में समय-समय पर ग्लूकोज, ओआरएस घोल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन