फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2024 Prayagraj-Varanasi highway left lane will closed for 31 days for Kanwariyas

ध्यान दें: प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की बाईं लेन 31 दिन तक रहेगी बंद, सावन में कांवड़ियों के लिए रहेगी आरक्षित

Sun, 07 Jul 2024 12:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jul 2024 12:39 PM IST
सार

Sawan 2024: सावन को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। इस बार 21 जुलाई से 19 अगस्त तक सावन महीना रहेगा। ऐसे में कांवड़ियों के लिए आरक्षित प्रयागराज- वाराणसी हाईवे की बाईं लेन को आरक्षित किया गया है। यह लेन 31 दिनों तक बंद रहेगी।

विज्ञापन
Sawan 2024 Prayagraj-Varanasi highway left lane will closed for 31 days for Kanwariyas
Kanwar yatra 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के मद्देनजर प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे की बाईं लेन (प्रयागराज से वाराणसी की तरफ) 31 दिन तक कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। यह व्यवस्था 20 जुलाई की रात से 19 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस व्यवस्था के तहत सावन के प्रत्येक शनिवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक वाराणसी जनपद की सीमा के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


सावन के मद्देनजर प्रदेश और जनपद स्तरीय पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की उच्च स्तरीय बैठक अगले सप्ताह होनी है। इसमें कांवड़ियों के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ ही उनकी सुविधाओं का खाका खींचा जाएगा। पहले की परंपरा के अनुसार गोदौलिया से मैदागिन तक का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। 
विज्ञापन


सावन के महीने में प्रत्येक रविवार की रात 10 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक मैदागिन से गोदौलिया होते हुए रामापुरा तक आमजन सिर्फ पैदल ही आ-जा सकेंगे। साथ ही, प्रत्येक रविवार की शाम पांच बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से जाने वाले मालवाहकों के लिए व्यवस्था

  • प्रयागराज से जौनपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले मालवाहक कछवा रोड से कपसेठी, बड़ागांव, बाबतपुर होकर जाएंगे।
  • प्रयागराज से आजमगढ़ की ओर जाने वाले मालवाहक कछवा रोड से कपसेठी, बड़ागांव, बावतपुर, मोहांव चौराहा से चोलापुर होते हुए जाएंगे।
  • प्रयागराज से गाजीपुर की ओर जाने वाले मालवाहक कछवा रोड से कपसेठी, बड़ागांव, बाक्तपुर, कटहलगंज, मुनारी से चौबेपुर होते हुए जाएंगे।
  • गाजीपुर से जौनपुर, लखनऊ और प्रयागराज की ओर जाने वाले मालवाहक मुनारी, कटहलगंज से मोहांव चौराहा से बाईं तरफ मुड़कर गोसाईपुर होते हुए बाबतपुर से जाएंगे।

वाहन खड़े करने के लिए स्थान

  • प्रयागराज की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन लहुराबीर स्थित क्वींस इंटर कॉलेज, मंडुवाडीह स्थित औद्योगिक आस्थान, कैंसर अस्पताल के समीप स्टेडियम और सिगरा स्थित भारत माता मंदिर के पास खड़े होंगे।
  • आजमगढ़, गाजीपुर और जौनपुर रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर और नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
  • चंदौली और बिहार की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पीलीकोठी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज और भदऊं चुंगी स्थित रेलवे के मैदान में खड़े कराए जाएंगे।
  • मच्छोदरी पार्क, मैदागिन स्थित टाउनहॉल, भारत माता मंदिर, बेनिया, मजदा सिनेमा हॉल की पार्किंग, सनातन धर्म इंटर कॉलेज की जगह का इस्तेमाल भी श्रद्धालुओं का वाहन खड़ा करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed