फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2024 Locker facility will not be available in the corridor on Monday in Sawan.

Sawan 2024: इस बार सावन में भक्तों को नहीं मिलेगी यह सुविधा, डीसीपी सुरक्षा ने जारी किया निर्देश; जान लें नियम

Thu, 18 Jul 2024 06:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 06:56 AM IST
सार

Varanasi News: सावन महीने के लेकर प्रशासन अपने स्तर से तैयारियां कर रहा है। भक्तों को सहूलियत देने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन भी दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। इसको लेकर डीसीपी सुरक्षा ने बैठक की थी।

विज्ञापन
Sawan 2024 Locker facility will not be available in the corridor on Monday in Sawan.
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीने की सुरक्षा को लेकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पिनाक भवन में डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि प्रत्येक सोमवार के दिन सभी प्रकार के दैनिक पास निरस्त रहेंगे और स्पर्श दर्शन पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। सावन में हर सोमवार को कॉरिडोर परिसर में लॉकर की सुविधा किसी भी श्रद्धालु को नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों को डीसीपी सुरक्षा ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सोमवार के दिन श्रद्धालुओं को बैग, मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सामग्रियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक सोमवार के दिन पूजा सामग्री जैसे माला, फूल, प्रसाद, गंगाजल व दूध के अलावा कोई अन्य सामग्री पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन-पूजन कराए जाने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और जिग-जैग की व्यवस्था हो। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेय जल व छाया की व्यवस्था की जाए। प्रवेश व निकास मार्गों पर पर्याप्त साइनेज बोर्ड की व्यवस्था। रविवार की रात 12 बजे से अगले आदेश तक मैदागिन से गोदौलिया चौराहे तक नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए परिसर में आपात चिकित्सा, खोया-पाया केन्द्र, पुलिस सहायता केन्द्र व पर्याप्त संख्या में लाऊडहेलर व लाऊडस्पीकर की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक सोमवार के दिन गणमान्य व्यक्तियों के लिए निश्चित समयावधि में प्रोटोकाल दर्शन-पूजन की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed