फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2024: Arrangements at Kashidwar will remain regular in Sawan also

Sawan 2024:सावन में भी नियमित रहेगी काशीद्वार की व्यवस्था

Thu, 18 Jul 2024 06:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2024: Arrangements at Kashidwar will remain regular in Sawan also
श्री काशी विश्वनाथ धाम में काशीद्वार की व्यवस्था अब नियमित हो गई है। सावन के सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में काशीवासियों को काशीद्वार से प्रवेश की अनुमति होगी। आधार कार्ड को देखने के बाद ही काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश दिया जाएगा। पांच दिनों में सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में 12 जुलाई से नंदू फारिया गली में बनाए गए काशीद्वार का ट्रायल शुरू हुआ था। पहले तीन दिन नेमी दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद दो दिन स्थानीय लोगों को प्रवेश कराया गया। पांचों दिन ट्रायल सफल रहने के बाद मंदिर प्रशासन ने काशीद्वार की व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखा है और सावन में इसे नियमित कर दिया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि काशी द्वार की व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखा गया है। सावन में इसे नियमित कर दिया जाएगा। सावन के सोमवार और तिथि विशेष को छोड़कर बाकी सभी दिन काशीवासियों को काशीद्वार से प्रवेश दिया जाएगा। आधार कार्ड दिखाकर कोई भी काशीवासी काशीद्वार से प्रवेश कर सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed