फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2023 Oxygen cylinder on back and mask on face Devotee reached Baba vishwanath mandir

Sawan 2023: पीठ पर ऑक्सीजन सिलिंडर और चेहरे पर मास्क..भक्त पहुंचा बाबा दरबार, प्रयागराज से पैदल पूरी की यात्रा

Sat, 15 Jul 2023 05:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jul 2023 05:54 PM IST
सार

सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की लंबी कतार लग रही है। कुछ कांवड़ लेकर तो कुछ अजब- गजब वेश में बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। राजातालाब के रहने वाले ओमप्रकाश  शनिवार को जब बाबा धाम पहुंचे तो लोग उन्हें देखते रह गए। 

विज्ञापन
Sawan 2023 Oxygen cylinder on back and mask on face Devotee reached Baba vishwanath mandir
पीठ पर ऑक्सीजन सिलिंडर और मास्क लगाकर पहुंचा बाबा दरबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पहले शनि प्रदोष व्रत पर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का धाम भक्तों से गुलजार हो उठा। जलाभिषेक के लिए मंगला आरती के बाद से अनवरत कतार लगी है। श्री काशी विश्वनाथ का धाम केसरिया मय हो गया। उत्तरवाहिनी के तट से श्री काशी विश्वनाथ के धाम तक बोल बम... का जयकारा गूंज रहा है। सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की लंबी कतार लग रही है।

विज्ञापन


कुछ कांवड़ लेकर तो कुछ अजब- गजब वेश में बाबा के धाम पहुंच रहे हैं। पीठ पर ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रतिरूप, मुंह पर मास्क और गले में बड़ी सी तख्ती पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश। शनिवार को राजातालाब के रहने वाले ओमप्रकाश जब इस अनोखे अंदाज में जब बाबा के दरबार पहुंचा तो हर किसी की नजर उन पर ही टिकी हुई थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यहां दर्शन पूजन से मिलती है चर्मरोग से मुक्ति, ऋषि सारंग के साथ विराजते हैं भोले, ये है मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

सावन में एक पौधा लगाने की अपील

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए ओमप्रकाश 11 जुलाई को प्रयागराज से जल लेकर पैदल ही काशी पहुंचे। ओमप्रकाश ने बताया कि तेरस के दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है और अंधाधुध पेड़ों की कटाई हो रही है।

भोलेनाथ को जलाभिषेक करके उनसे भी मन्नत मांगी है कि वह पर्यावरण को स्वच्छ रखने की मुहिम को आगे बढ़ाने की शक्ति दें। उन्होंने लोगों से सावन में एक पौधा लगाने की अपील की। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व मुंह पर मास्क लगाकर चल रहा हूं। यदि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाले दिनों में ऐसे ही ऑक्सीजन सिलिंडर व मास्क लगाकर चलना होगा।

आज से मंगलवार तक शहर के अंदर भारी वाहन प्रतिबंधित

सावन में दूसरे सोमवार को कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शनिवार की सुबह दस बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। कुछ जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। शनिवार से मंगलवार तक शहर के अंदर भारी वाहनों और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।वे रिंगरोड होकर हरहुआ, राजातालाब से नेशनल हाइवे-2 से अपने गंतव्य को जाएंगे।

अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश पांडेय के अनुसार गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन रिंगरोड होकर हरहुआ राजातालाब से नेशनल हाइवे-2 से अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं प्रयागराज की तरफ से आने वाले सभी वाहन, जिन्हें आजमगढ़ और जौनपुर की तरफ जाना है, वे नेशनल हाइवे-2 से राजातालाब रिंग रोड के जरिये अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें वाराणसी शहर होकर चंदौली, सोनभद्र व मिर्जापुर जाना है,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed