फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2023 Kashi became saffron on sixth Monday of Sawan Ganga Ghat to Vishwanath Dham

Sawan 2023: सावन के छठे सोमवार पर केसरिया हुई काशी, गंगा घाट से बाबा विश्वनाथ धाम तक ‘बम-बम’

Mon, 14 Aug 2023 05:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 05:42 PM IST
सार

सावन के छठे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह से गंगा के तट तक बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। गंगा घाट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक भक्तों की लंबी कतार लगी है। 

विज्ञापन
Sawan 2023 Kashi became saffron on sixth Monday of Sawan Ganga Ghat to Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर बाबा भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के छठवें और पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख स्थान रखने वाले बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी शिव भक्तों से बम-बम है। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी नारों के साथ नंगे पैर सड़कों पर कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र कांवरियों के कारण केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। गंगा द्वार से प्रवेश बंद है।

विज्ञापन


गंगा घाट से लेकर काशी विश्वनाथ धाम और गोदौलिया-मैदागिन के पार तक का इलाका कांवड़ियों के भाव से केसरिया नजर आ रहा है। तेज धूप में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला अनवरत जारी है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आज सपरिवार भक्तों को दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ, श्रद्धालुओं से पैक हो गईं मंदिर जाने वाली गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी के दूसरे शिवालयों में भी भीड़ जैसा नजारा

भोग आरती के दौरान जलाभिषेक रुकने से कतार और लंबी हो गई। शाम पांच बजे तक साढ़े पांच लाख से अधिक शिवभक्तों ने विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका। बाबा का जलाभिषेक गर्भगृह के बाहर लगे अरघे से ही किया जा रहा है। आस्था की डोर पर सवार भक्तों के आगमन से बाबा दरबार हर-हर बम-बम के नारों से गूंज रहा है। काशी के दूसरे शिवालयों में भी भीड़ जैसा नजारा है। गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर महादेव, बैद्यनाथ महादेव, घृष्णेश्वर महादेव, काशी विश्वनाथ बीएचयू, लोलार्क महादेव ,सीधेश्वर महादेव, वनखंडी महादेव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है ।

शिव भक्तों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर

Sawan 2023 Kashi became saffron on sixth Monday of Sawan Ganga Ghat to Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम जाने के लिए बाबा भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सावन के छठे सोमवार पर सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरती गई। गंगा के घाटों से लेकर बाबा के दरबार तक चाक चौबंद व्यवस्था है। शिव भक्तों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाए। मैदागिन स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास इंडियन यूथ फाउंडेशन, लक्सा स्थित मारवाड़ी संघ के सामनेमारवाड़ी युवक संघ, गोदौलिया पर नागरिक सुरक्षा की ओर से सेवा शिविर लगाए गए। रथयात्रा स्थित कांवरिया शिविर में कांवरियों की चंपी भी कराई गई।

आज बाबा का होगा विशेष श्रृंगार

सावन के छठवें और पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को शिवभक्त पुत्र प्रथमेश के साथ भगवान शंकर और मां पार्वती का श्रृंगार होगा। श्रद्धालुओं को महादेव के इस स्वरूप के दर्शन सप्तऋषि आरती के बाद मिलेंगे। अब तक भक्त बाबा के पांच अलग-अलग स्वरूपों का दर्शन कर चुके हैं। भक्तों ने अब तक हर सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा, गौरी शंकर स्वरूप, अमृत वर्षा स्वरूप, भागीरथी स्वरूप, तपस्यारत पार्वती स्वरूप के श्रृंगार के दर्शन किए हैं। सातवें सोमवार को देवाधिदेव के अर्धनारीश्वर स्वरूप का शृंगार होगा और अंतिम व आठवें सोमवार को महादेव का रुद्राक्ष श्रृंगार होगा।

भक्तों ने अब तक हर सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा, गौरी शंकर स्वरूप, अमृत वर्षा स्वरूप, भागीरथी स्वरूप, तपस्यारत पार्वती स्वरूप के श्रृंगार के दर्शन किए हैं। सातवें सोमवार को देवाधिदेव के अर्धनारीश्वर स्वरूप का शृंगार होगा और अंतिम व आठवें सोमवार को महादेव का रुद्राक्ष श्रृंगार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed