फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Savarna and Patel voters gave victory to Sunil

सवर्ण और पटेल मतदाताओं ने सुनील को दिलाई जीत

Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Savarna and Patel voters gave victory to Sunil
वाराणसी। रोहनिया विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुनील पटेल ने जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-अद (क) के अभय पटेल को हराया। पटेल मतों को पाने में सुनील पटेल हद तक कामयाब हुए और वहीं अन्य वर्ग भी गठबंधन के साथ गए। सुनील पटेल को 118329 मत, अभय पटेल 71728, बसपा के अरुण पटेल 26226 मत और कांग्रेस के राजेश्वर पटेल को 16670 मत मिले।
विज्ञापन

भाजपा के नाते सवर्ण और अपना दल (एस) से खड़ा होने के कारण पटेल मतों का झुकाव सुनील पटेल की ओर अधिक रहा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की मिर्जामुराद में संयुक्त सभा ने भी हद तक जीत में अहम योगदान दिया। वहीं, यादव और अन्य जातियों का वोट पाकर सपा-अद (क) अभय पटेल दूसरे नंबर रहे और पिछले दो चुनाव से तीसरे नंबर पर रहने वाली बसपा इस चुनाव में भी तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

बसपा के अरुण पटेल को सिर्फ दलित और पिछड़ों का परंपरागत वोट मिला। जबकि यूपी में जनाधार खो चुकी कांग्रेस के राजेश्वर पटेल को चौथे नंबर पर रहना पड़ा। पहले राउंड से सुनील पटेल ने बढ़त बनाई तो फिर हर राउंड में बढ़ते गए। बीच में कुछ ऐसे राउंड हुए कि जिसमें अभय पटेल ने बराबरी की कोशिश लेकिन कामयाब नहीं हो सके। अपना दल (एस) भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुनील पटेल को लेकर शुरू से कहा जा रहा था कि सर्वण और पटेल मतों को पाकर जीत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed