{"_id":"6875e7c7915a6b9428017267","slug":"satua-baba-filed-case-against-state-president-of-sanatan-rakshak-dal-for-tarnishing-his-image-on-social-media-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सतुआ बाबा ने सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज कराया मुकदमा, सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सतुआ बाबा ने सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज कराया मुकदमा, सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला
Tue, 15 Jul 2025 11:04 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:04 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर छवि खराब करने और टिप्पणी के मामले में सतुआ बाबा ने सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया है। केस चौक थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर छवि खराब करने और अभद्र टिप्पणी मामले में सतुआ बाबा ने सोमवार को चौक थाने में सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा व दो अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सतुआ बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर व संतोषाचार्य संतोष दास ने चौक पुलिस को बताया कि फेसबुक पर अजय शर्मा नामक व्यक्ति ने व्यक्तिगत मेरा नाम लिखकर काशी विश्वनाथ के नियम विरूद्ध स्पर्श दर्शन को लेकर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन
13 जुलाई की दोपहर अयोध्या हनुमानगढ़ी निर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष 70 वर्षीय महंत पहली बार जलाभिषेक करने काशी आए थे। उन्होंने भीड़ न होने के रूप में संकल्प के रूप में जल चढ़ाया। हम सनातनी है पूजा आदि हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: बिना पहचान पत्र के पंडों को नहीं मिलेगा विंध्याचल मंदिर में प्रवेश, जानें- क्या है नई व्यवस्था
सोशल मीडिया पर अजय शर्मा के कमेंट से प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। अजय समेत उसके संग जो लोग हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन