फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sarva Seva Sangh issue varanasi people stand in Ganga and take sankalp for save legacy of Gandhi-JP

Varanasi: सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए गंगा में खड़े होकर लिया संकल्प, गांधी-जेपी की विरासत बचाने का आह्वान

Sat, 01 Jul 2023 08:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Jul 2023 08:01 PM IST
सार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए गांधी विचारकों का आंदोलन जारी है। शनिवार को राजघाट से रैदास घाट  तक प्रभातफेरी निकाली गई। देश की जनता से गांधी, जेपी और विनोबा की विरासत को बचाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
Sarva Seva Sangh issue varanasi people stand in Ganga and take sankalp for save legacy of Gandhi-JP
वाराणसी में सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए गांधी विचारकों ने शनिवार को प्रभातफेरी निकाली। गंगा में खड़े होकर संकल्प लिया कि जब तक सरकार गांधी और जेपी की विरासत को समाप्त करने का फैसला नहीं बदलती तब तक सत्याग्रह चलेगा। देश की जनता से गांधी, जेपी और विनोबा की विरासत को बचाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर से शनिवार को प्रभातफेरी निकाली गई। जो कि रैदास घाट पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में संघ से जुड़े लोग हाथ में बैनर पोस्टर लेकर चल रहे थे। जेएनयू के प्रो. आनंद कुमार ने सत्याग्रहियों को संकल्प दिलाया। कहा कि गांधी और जेपी की विरासत पर हमला हमारी आस्था और सपनों को नष्ट करने की निंदनीय कोशिश है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सर्व सेवा संघ अभी नहीं होगा ध्वस्त, हाईकोर्ट ने कार्रवाई न करने का दिया आदेश, अब तीन जुलाई को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी विद्या संस्थान को नष्ट करने की साजिश

हम संकल्प लेते हैं कि सांप्रदायिक ताकतों द्वारा जेपी की विरासत के श्रेष्ठ प्रतीक सर्व सेवा संघ और गांधी विद्या संस्थान को नष्ट करने की साजिश के खिलाफ सभी लोकतांत्रिक व्यक्तियों,संगठनों और आंदोलनों को एकजुट करेंगे। प्रभात फेरी में राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े, पूर्व सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, रामधीरज, सपा नेता आनंद प्रकाश तिवारी, आम आदमी पार्टी के मुकेश वर्मा सहित सर्व सेवा संघ के लोग शामिल थे।

जेपी द्वारा बनाया गया तीर्थ है सर्व सेवा संघ

जेएनयू के प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि सर्व सेवा संघ हम लोगों के लिए केवल एक भूमि का टुकड़ा या परिसर नहीं है। यह जेपी द्वारा बनाया गया एक तीर्थ है। सरकार इसे खंडहर मान रही है और इसे ध्वस्त करने पर तुली है। 15 मई से चल रहे सत्याग्रह में अब दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार के लोग भी जुड़ चुके हैं। उन्होंने लोकतंत्र में आस्था रखने वालों से अपील की कि वह इस सत्याग्रह से जुड़ें और सरकार की नीति का विरोध करें।

राष्ट्रपति से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन, बिहार के सीएम से मांगी मदद

सत्याग्रह में शामिल बिहार के राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अनिल हेगड़े ने सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल से बातचीत की और आश्वासन दिया कि जल्द ही संघ का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर पत्रक सौंपेगा। संघ के भवन को ध्वस्त करने के मामले को रोकने और संरक्षण की बात करेगा। इसके अलावा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखकर आंदोलन में मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed