फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sarva dharma sambhav is a magnificent symbol of equality Mh. Islam

सर्वधर्म समभाव को जीते हैं आजमगढ़ के मो. इस्लाम, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को देंगे ये दान

Thu, 05 Mar 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 05 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
sarva dharma sambhav is a magnificent symbol of equality Mh. Islam
सिक्के के साथ मो. इस्लाम - फोटो : अमर उजाला।

यूं ही नहीं गंगा-जमुनी तहजीब आज भी चर्चा में रहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह कोई तहजीब, सभ्यता नहीं है, यह सालों से बरकरार एक सोच है, जो कहती है कि "मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना”। तभी तो जब भी मौका आता है, तो लोग सबसे बड़ा धर्म इंसानियत, और सर्वधर्म समभाव को अपनाने और उसका नायाब उदाहरण पेश करने से नहीं चूकते।

विज्ञापन


ऐसी ही एक नायाब नजीर पेश कर रहे हैं आजमगढ़ जिले के रहने वाले मोहम्मद इस्लाम। मो. इस्लाम की दिली ख्वाहिश है कि वह अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को उनके घर में खुदाई के दौरान मिला एक पौराणिक महत्व का बेशकीमती सिक्का सौंपें। यह उन्हें उनके पुराने मकान की खुदाई के दौरान मिला था।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि वह एक सिक्का लेकर स्वयं अयोध्या जाएंगे और मंदिर निर्माण ट्रस्ट क्षेत्र से मिलकर सिक्का सौंपेंगे। इस बारे में उन्होंने बृहस्पतिवार को डीएम की मदद से डीएम अयोध्या से इस विषय में बातचीत की है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि सिक्के को लेकर मो. इस्लाम मिले थे। इस बारे में डीएम अयोध्या से बात हो गई है, मो. इस्लाम वहां जाकर सिक्का सौंप सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

sarva dharma sambhav is a magnificent symbol of equality Mh. Islam
बेशकीमती पौराणिक सिक्का - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मजभीटा गांव निवासी मुंशी सैयद मो. इस्लाम आजमगढ़ शहर के सीताराम मोहल्ले में आवास बनाकर रहते हैं। बात 30 नवंबर 2019 की है जब मो. इस्लाम अपने पुराने पैतृक कच्चे मकान को ढहाकर वहां नया मकान बनवाने के लिए खुदाई करा रहे थे। खुदाई करवाते समय दो प्राचीन सिक्के मिले। इस पर भगवान श्रीराम, जानकी, हनुमान का चित्र बना है।

मो. इस्लाम ने इसका महत्व समझा और संभालकर रखा था। उनकी पत्नी कनीज फातिमा दिसंबर माह में उसमें एक सिक्का लेकर बाजार गईं और एक सुनार की दुकान पर दिखाया। सुनार ने सिक्के के बदले उसे तीन लाख रुपये के गहना दिए। करीब एक सप्ताह पूर्व मो. इस्लाम को उन्होंने इस बारे में बताया। अब मो. स्लाम बचा एक सिक्का अयोध्या में बनने वाले भगवान राम के मंदिर में उपयोग के लिए देने की तैयारी में है। मो. इस्लाम ने बताया कि अल्लाह और भगवान एक हैं। हमने उन्हें अपने निजी स्वार्थ के लिए धर्म के आधार पर बांट दिया है।

जब यह मंदिर हिंदू और मुस्लिम दोनों के सहयोग से बनेगा तो देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सौहार्द का संदेश जाएगा। मो. इस्लाम ने इस संबंध में ग्राम प्रधान डा. मिशम अब्बास से भी बात की है। प्रधान ने भी साथ चलकर इस सिक्के को भेंट करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed