फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sarpanch Samvad successful Sarpanches showed path to progress on front of Union Minister Anupriya Patel in Var

काशी में सरपंच संवाद: देशभर के सफल सरपंचों ने दिखाई तरक्की की राह, अनुप्रिया पटेल ने बढ़ाया प्रधानों का मनोबल

Sun, 07 Jan 2024 08:06 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jan 2024 08:06 PM IST
सार

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘सरपंच संवाद’ में शामिल हुईं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि टिकाऊ और समावेशी समाज से गांवों में  गुणवत्तापूर्ण विकास होगा। उन्होंने कहा कि गांवों में महज बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं करना है, बल्कि हमें एक टिकाऊ और समावेशी समाज भी बनाना है, जहां देश का हर नागरिक गांवों को गुणवत्तापूर्ण गांवों में बदलने की दिशा में काम करे।

विज्ञापन
Sarpanch Samvad successful Sarpanches showed path to progress on front of Union Minister Anupriya Patel in Var
काशी में सरपंच संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ग्राम प्रधानों को सशक्त बनाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा में गांवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह रविवार को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘सरपंच संवाद’ में ग्राम प्रधानों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान देशभर के सफल सरपंचों ने तरक्की की राह दिखाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों में महज बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं करना है, बल्कि हमें एक टिकाऊ और समावेशी समाज भी बनाना है, जहां देश का प्रत्येक नागरिक गांवों को गुणवत्तापूर्ण गांवों में बदलने की दिशा में काम करे। इस मौके पर राजस्थान से पद्मश्री डॉ. श्याम सुंदर पालीवाल, पंजाब से पंथदीप सिंह, मध्य प्रदेश से भक्ति शर्मा, उत्तराखंड से मीनू छेत्री और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से दिलीप त्रिपाठी ने शामिल होकर अपनी सफलता की कहानियों से तरक्की की राह दिखाई।
विज्ञापन


प्रधानों ने गांव को विकसित कराने के टिप्स दिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए नौ संकल्पों को पूरा करने के लिए शपथ ली। ‘विकसित भारत @2047’ के लिए गुणवत्तापूर्ण गांवों का निर्माण विषय के तहत आयोजित कार्यक्रम में भारतीय गुणवत्ता परिषद के अध्यक्ष जक्षय शाह ने कहा कि संवाद के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित कर गांवों में जीवन की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हमने पूरे देश में लगभग 2.5 लाख सरपंचों का एक डिजिटल नेटवर्क बनाने के उद्देश्य से सरपंच संवाद मोबाइल एप बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed