फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sarnath will be 'Global' on Google

गूगल पर अब ‘ग्लोबल’ होगा सारनाथ 

Sun, 26 Mar 2017 05:53 PM IST
amarujala.com- Written by: संतोष पांडेय
amarujala.com- Written by: संतोष पांडेय Updated Sun, 26 Mar 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sarnath will be 'Global' on Google
सारनाथ्‍ा वाराण्‍ासी
तथागत की प्रथम उपदेश स्थली बहुत जल्द गूगल पर ग्लोबल होगी। यहां के पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को बहुत जल्द लोग गूगल पर ऑनलाइन देख सकेंगे। दुनिया भर में कहीं से भी उनके बारे में पूरी जानकारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सारनाथ को प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए डिजिटल मैपिंग शुरू करा दी गई है। 
 दुनिया भर में ख्यात यह पर्यटन स्थल बौद्ध अनुयायियों की आस्था का केंद्र है।

इसे डिजिटल इंडिया से जोड़ने के लिए पुरातात्विक स्थलों की डिजिटल मैपिंग नेशनल मोनोमेंट अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से कराई जा रही है। डिजिटल मैपिंग करने के बाद इसे गूगल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


उसके बाद विश्व में कहीं भी बैठा आदमी एक क्लिक पर सारनाथ के किसी पुरातात्विक स्थल को देख सकेगा। डिजिटल मैपिंग के लिए नेशनल मोनोमेंट अथारिटी ऑफ इंडिया के पटना कार्यालय से धनंजय अपनी टीम के साथ यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी टीम भारतीय पुरातत्व एवं संरक्षण की 300 मीटर की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पुरातात्विक स्थलों की मापी कर रही है। उनका फोटो, वीडियो बनाया जा रहा है। स्थानों की लोकेशन आदि चिह्नित की जा रही है।


धमेख और चौखंडी स्तूप को आदर्श मोनोमेंट में शामिल किया गया है। गुरुवार को भी पूरे दिन मैपिंग की गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों का मानना है कि इससे उनके लिए भी मॉनीटरिंग में आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed