{"_id":"5f682500fd4fca645a458153","slug":"sarnath-archaeological-museum-open-from-today-after-187-days-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आज से खुलेगा सारनाथ का पुरातात्विक संग्रहालय, 187 दिनों से दरवाजे थे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आज से खुलेगा सारनाथ का पुरातात्विक संग्रहालय, 187 दिनों से दरवाजे थे बंद
Mon, 21 Sep 2020 09:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
सारनाथ, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में पुरातात्विक संग्रहालय सोमवार से पर्यटकों के लिए 187 दिन बाद खोल दिया जाएगा। इसके लिए संग्रहालय की साफ-सफाई कर सैनिटाइज करने का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
एक गेट से पर्यटकों के लिए अंदर जाने की व्यवस्था की गई है तो दूसरे गेट से निकलने की। पर्यटकों के लिए एक-एक मीटर का घेरा बनाया गया है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुरातत्व विभाग ने 17 मार्च से संग्रहालय को बंद कर दिया था। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संग्रहालय खोलने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मिल गई है तथा विभागीय तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन