फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sardar Patel was in favor of the development of cottage industries

कुटीर उद्योगों के विकास के पक्षधर रहे सरदार पटेल

Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was in favor of the development of cottage industries
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि किसान, नौजवान, मेहनतकश लोगों की माली हालात के जिम्मेदार कांग्रेस व भाजपा की सरकारें हैं। आजादी के बाद सरदार बल्लभ भाई पटेल छोटे छोटे कुटीर उद्योगों के विकास के पक्षधर थे। उनका मानना था कि कुटीर उद्योगों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने हमेशा बड़े उद्योगों व कंपनियों को बढ़ावा दिया दिया, जिसका परिणाम है कि गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती गई। जब बीजेपी सत्ता में आई तो इन लोगों ने कांग्रेस से आगे बढ़कर उद्योगपतियों को खुली छूट दे दी।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को चौबेपुर के रुस्तमपुर में एक निजी विद्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष किसान नौजवान पटेल यात्रा के तहत वाराणसी दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण प्याज, आलू, सरसों के रेट आसमान छू रहे हैं। किसान फसलों को तैयार कर लेता है तो उसका मूल्य सरकार तय करती है। व्यापारी उन्हीं फसलों का भंडारण कर मनमानी तरीके से रेट तय करता है। कार्यक्त्रस्म में सुरेंद्र पटेल, आनंद मोहन, आनंद शर्मा, मोती यादव, डॉ. उमाशंकर, भीष्म नारायण यादव, अखिलेश यादव, डॉ. कृष्ण पटेल आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के कोरौता बाजार स्थित पटेल तालाब पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किसान नौजवान पटेल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को चांदी का मुकुट व गदा तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की भारी जुलूस के साथ आए डॉ. सुभाष राजभर ने बसपा से लगभग दो दर्जन लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष सुजीत यादव, विष्णु शर्मा, मनोज राय धूपचंडी, बहादुर यादव, उमाशंकर यादव, शालिनी यादव, आत्माराम यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed