फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saptasagar largest drug market in Purvanchal 500 high-risk medicines out of stock in varanasi

UP: बाजार में दिमाग की दवा को डिप्रेशन, हाई रिस्क की 500 दवाएं हुईं खत्म; हर दिन 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 11 Dec 2025 11:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Dec 2025 11:54 AM IST
सार

Varanasi News: पूर्वांचल के सबसे बड़े दवा बाजार सप्तसागर में रिटेल कारोबारियों को लगभग 25 प्रतिशत दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसकी वजह है कि कोडीन कफ सिरप विवाद और ड्रग विभाग-पुलिस के लगातार छापों के बाद कंपनियों ने नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की सप्लाई रोक दी है। 

विज्ञापन
Saptasagar largest drug market in Purvanchal 500 high-risk medicines out of stock in varanasi
दवाएं - फोटो : Freepik.com

विस्तार

पूर्वांचल के सबसे बड़े दवा बाजार सप्तसागर में 500 से अधिक प्रकार की हाई-रिस्क और न्यूरोलॉजी से संबंधित दवाओं की भारी कमी हो गई है। न्यूरो संबंधी दवाओं की सप्लाई लगभग ठप होने से मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मरीज मेडिकल स्टोर पर दवाएं लेने तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें दवाएं या तो अधूरी मिल रही हैं या कई दुकानों पर उपलब्ध ही नहीं हैं। 

विज्ञापन


स्थिति यह है कि कई मरीज एक दुकान से दूसरी दुकान भटकने के लिए मजबूर हैं। सप्लाई बाधित होने से मरीज और चिकित्सक दोनों चिंतित हैं।इसी तरह मेडिकल स्टोर संचालक भी परेशान हैं। 
विज्ञापन


सप्तसागर स्थित दवा मंडी में रिटेल कारोबारियों को लगभग 25 प्रतिशत दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। सप्तसागर दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह का कहना है कि कोडीन कफ सिरप विवाद और ड्रग विभाग-पुलिस के लगातार छापों के बाद कंपनियों ने नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की सप्लाई तत्काल रोक दी है। इसके चलते प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हो रहा है। सामान्य दिनों में मंडी का प्रतिदिन का कारोबार 70-80 करोड़ रुपये तक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर मरीजों को लंबे समय के लिए लिखते हैं दवा 

मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि कई जरूरी दवाएं स्टॉक में नहीं हैं और सप्लाई कब सामान्य होगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि न्यूरो की दवाएं अपेक्षाकृत सस्ती होती हैं और डॉक्टर इन्हें मरीजों को 6 महीने से लेकर 2 वर्ष तक के लंबे समय के लिए लिखते हैं। लेकिन हाल ही में ड्रग विभाग की कार्रवाई के चलते स्टॉकिस्टों के पास न्यूरो दवाओं का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है।

इन दवाओं की चल रही कमी
अल्प्राजोलाम, क्लोनाजेपाम, क्लोबाजाम, पिरासिटाम, ट्रामाडोल, फेंटानिल, मेथाडोन, नालट्रेक्सोन, जोल्पिडेम, ट्रिफ्लुपेराजिन, मेबवेरिन, एस्सिटलोप्राम, बुप्रेनॉर्फिन, क्लोरडायजेपॉक्साइड, नाइट्राजेपाम, एमिट्रिप्टिलीन, लोराजेपाम, डायजेपाम, प्रोपेनॉल आदि।

कंपनियां नहीं दे रहीं सप्लाई

दवा विक्रेताओं का कहना है कि कंपनी स्तर से ही सप्लाई नहीं मिल रही है। विक्रेताओं ने बताया कि दवा कंपनियों को लग रहा है कि इन दवाओं का नशाखोरी के लिए प्रयोग हो रहा है। कोडीन कफ सिरप मामला सामने आने के बाद कंपनियों की ओर से सख्ती की जा रही है। इसलिए दवा एजेंसियों को बहुत जांच के बाद ही ऐसी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसलिए इन दिनों इन दवाओं की भारी कमी हो गई है।

इसे भी पढ़ें; मौत की डोर बना चाइनीज मांझा: बेटी को स्कूल से छोड़कर लौट रहे शिक्षक का कटा गला, तड़प- तड़पकर हुई मौत

केस-1
लहुराबीर निवासी 24 वर्षीय मयंक कुमार (बदला हुआ नाम) को मिर्गी की समस्या है। डॉक्टर के निर्देश पर वह पिछले एक साल से नियमित दवा ले रहे हैं। बुधवार को दवा खत्म होने पर जब वह मेडिकल स्टोर पहुँचे, तो पांच दवाएं लेने के लिए उन्हें तीन दुकानों के चक्कर लगाने पड़े।

केस-2
पांडेयपुर की 60 वर्षीय शीला देवी (बदला हुआ नाम) सिरदर्द की समस्या के कारण पिछले आठ महीनों से न्यूरो संबंधी दवाएं ले रही हैं। उनके बेटे को इस बार दवाएं जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई दुकानों पर स्टॉक खत्म मिलने के कारण उन्हें आधी-अधूरी दवाएं ही मिल पाईं।
 

क्या बोले अधिकारी
इस प्रकार की समस्या किसी दवा कारोबारी ने अभी तक नहीं बताई है। विभाग अपनी कार्यवाही कर रहा है। इस संबंध में दवा कारोबारियों से बात की जाएगी। -जुनाब अली, ड्रग इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed