फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Santushti ayurvedic medical college & hospital Students protesting in lucknow

न्याय की आस लेकर संतुष्टि के छात्र पहुंचे CM योगी के दर

Sun, 02 Apr 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 02 Apr 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Santushti ayurvedic medical college & hospital Students protesting in lucknow
santushti student - फोटो : अमर उजाला

संतुष्टि कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रवेश में जालसाजी करने का आरोप लगाने वाले छात्र-छात्राओं ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम से मिलने की मांग की।

विज्ञापन


लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इलाहाबाद में हैं । माना जा रहा है कि लखनऊ लौटने पर सीएम योगी छात्राओं से मुलाकात कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने संस्‍थान के निदेशक डॉ. संजय गर्ग और डॉ. रितु गर्ग के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का आरोप था कि प्रवेश के समय कॉलेज की संबद्धता सिघानियां यूनिवर्सिटी, राजस्थान से और पंजीकरण यूपी में कराए जाने की बात कही गई थी। लेकिन जैसे ही ये पता चला कि यूनिवर्सिटी इंडियन नर्सिंग काउंसिल से अप्रूब्ड नहीं है, इसकी शिकायत करने पर निदेशक की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। बताया कि अब आवाज उठाने पर डराया-धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि पिछले कई दिनों से संतुष्टि के विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, निदेशक डॉक्टर संजय गर्ग का कहना है कि छात्रों के साथ किसी तरह की कोई धोखाधड़ी नहीं की गई है। सभी कागजात डीएम समेत अन्य अधिकारियों को दिखाया जा चुका है।


कहा क‌ि कुछ लोगों द्वारा डॉ. रितू गर्ग को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इसके पीछे कुछ ऐसे लोग हैं जो छात्रों को मुहरा बनाकर उन्हें ऐसा करने को प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed