फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant Niranjan Das left for Punjab with Sangat with the blessings of Guru's feet from the birthplace of Sant Ravidas

वाराणसीः संत रविदास की जन्मस्थली से गुरु चरणों की रज लेकर संत निरंजन दास संगत के साथ पंजाब रवाना

Thu, 17 Feb 2022 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Feb 2022 11:37 PM IST
सार

संत निरंजन दास ने सरकार और स्थानीय प्रशासन का आभार जताते हुए देश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

विज्ञापन
Sant Niranjan Das left for Punjab with Sangat with the blessings of Guru's feet from the birthplace of Sant Ravidas
पंजाब जाने से पूर्व कैंट रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन पर सवार होकर काशी को नमस्कार करते संत निरंजन दास । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर अपने गुरु का जन्मोत्सव मनाने के बाद संत निरंजन दास अनुयायियों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर पहली स्पेशल ट्रेन से पंजाब रवाना हुए। मंदिर के प्रमुख संत गद्दीनशीन 108 संत निरंजन दास ने सरकार और स्थानीय प्रशासन का आभार जताते हुए देश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


उन्होंने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ ही एकता के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देते हुए कहा सत संगत मिल रहिए माधव जैसे मधुप मखीरा, मधुमक्खी जैसे एक छत्ते में मिलकर रहती है उसी प्रकार एकसाथ रहना चाहिए।
विज्ञापन

संत निरजंन दास ने मंदिर में संत रविदास की प्रतिमा को नमन करने के बाद संत मनदीप दास और संतों के साथ ही ट्रस्ट के एल सरोआ, निरंजन चीमा, मैनेजर रनवीर सिंह और श्रद्धालुओं के साथ कैंट स्टेशन के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जयंती के समापन पर सीरगोवर्धन से श्रद्दालुओं  और संगत के घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। लौटने से पहले श्रद्धालु संत रविदास की जन्मस्थली को नमन कर फिर अगली जयंती में आने का संदेश लेकर भावुक होकर निकलते रहे। साथ ही मेला क्षेत्र से कुछ न कुछ गुरु के प्रसाद के रूप में खरीदारी भी की।
 

रविदासियाधर्म के प्रचार-प्रसार पर चर्चा 

Sant Niranjan Das left for Punjab with Sangat with the blessings of Guru's feet from the birthplace of Sant Ravidas
वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठा श्रद्धालुओं का जत्था । - फोटो : अमर उजाला

संत रविदास जयंती के सकुशल संपन्न होने के बाद रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव वाघमारे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मंदिर के संत मनदीप दास ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंदिर में एक बैठक की। इसमें संत की जन्मस्थली के विकास और रविदासिया धर्म के प्रचार प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने की चर्चा की गई। 

आज पंजाब जाएगी दूसरी ट्रेन

Sant Niranjan Das left for Punjab with Sangat with the blessings of Guru's feet from the birthplace of Sant Ravidas
वाराणसी में सीरगोवर्धन में रविदास जयंती के बाद लौट रहे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

दूसरी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को रैदासी भक्तों को लेकर वापस पंजाब जाएगी। ज्यादातर भक्त और सेवादार अन्य ट्रेनों और बस तथा निजी वाहनों से काशी से वापस जा रहे हैं। जयंती में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु घर वापसी के पहले दुकानों से कुछ न कुछ खरीदारी करते दिखे। इनका मानना है कि ये संत रविदास की जन्मस्थली का प्रसाद है। यहां न आने वालों को प्रसाद के रूप में देते हैं। श्रद्धालु यहां से खरीदी कोई एक वस्तु को अपने पूजा घरों में रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed