फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit Board Exam 2026 date Four thousand students will participate in exam at varanasi

Sanskrit Board Exam: 19 फरवरी से होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा, 12 केंद्रों पर शामिल होंगे चार हजार विद्यार्थी

Fri, 13 Feb 2026 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Feb 2026 04:52 PM IST
सार

Varanasi News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा 19 फरवरी से होगी। इस दौरान 12 केंद्रों पर चार हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हला पेपर संस्कृत का होगा। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। 

विज्ञापन
Sanskrit Board Exam 2026 date Four thousand students will participate in exam at varanasi
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होंगी। 28 फरवरी को इस परीक्षा का समापन होगा। 10 दिन तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिले के 4000 से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए परिषद की ओर से 12 केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिषद के अनुसार परीक्षा परीक्षा दो पालियों में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे तक होंगी। परिषद की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी को अनिवार्य संस्कृत का पेपर होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम: महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को सर- मैडम कहकर बुलाएंगे पुलिसकर्मी, हाथ जोड़कर करेंगे स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के कार्यक्रम जनवरी में ही जारी कर दिए गए हैं। सभी विद्यालयों को भेजकर इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी परीक्षा की वेब कास्टिंग की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी होना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में डबल लॉक आलमारी में पेपर-कॉपी रखवाए जाएंगे।

10 दिन की परीक्षा में दो दिन का गैप

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी टाइम टेबल में 10 दिन चलने वाली परीक्षा में दो दिन का गैप दिया गया है। इसमें 22 फरवरी को रविवार और 25 फरवरी को परीक्षा नहीं होंगी।
 
कठिन विषयों की परीक्षाएं अंतिम दिन में
समय सारिणी के अनुसार परीक्षा समाप्त होने तक अंतिम दिनों में कठिन विषयों की परीक्षाएं होंगी। इसमें 24 फरवरी को अर्थशास्त्र, 26 फरवरी को गणित और 27 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। कठिन परीक्षाएं अंतिम दिनों में होने के कारण परीक्षार्थियों को तैयारी करने का समय भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed