फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संकटमोचन संगीत समारोह: दो घंटे के सेटअप में लगे 33 माइक, घंटे भर गूंजती रही महाबली की अंगनाई

Sun, 28 Apr 2024 10:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 28 Apr 2024 10:43 PM IST
सार

श्री संकटमोचन संगीत समारोह में रविवार को दूसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटी। शिवमणि के ड्रम प्रस्तुति से पूरा परिसर झूम उठा। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। 

विज्ञापन
Sankatmochan Music Festival 2024 Sivamani drum performance in varanasi
शिवमणि ने दी ड्रम की शानदार प्रस्तुति - फोटो : रोहित सोनकर

रविवार की शाम को शिवमणि की टीम छह बजे के पहले ही मंदिर पहुंच चुकी थी। दो घंटे की मेहनत के बाद म्यूजिक का सेटअप तैयार हुआ तो रात आठ बजे दूसरी निशा की शुरुआत हुई। 33 माइक और दो मिक्सर के सहयोग से शिवमणि का जादू घंटे भर तक श्रोताओं के सिर चढ़कर बोलता रहा। शिवमणि ने शंखनाद से शुरुआत की।



Sankatmochan Music Festival 2024 Sivamani drum performance in varanasi
संकटमोचन संगीत समारोह - फोटो : रोहित सोनकर
कभी मंत्रों की गूंज तो कभी स्तोत्र, कभी हर-हर महादेव... तो कभी हर-हर बम-बम...। ड्रम, मैंडोलिन और कीबोर्ड से निकलने वाली सुरलहरियों का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस बीच कभी घुंघरुओं की झंकार मुखर हो रही थी तो तबले पर ताल।
Sankatmochan Music Festival 2024 Sivamani drum performance in varanasi
संकटमोचन संगीत समारोह - फोटो : अमर उजाला
पानी से भरी बाल्टी में कभी घुंघरू बज रहे थे तो कभी पेड़ की छालों के गुच्छों को पानी में डुबोकर शिवमणि ने सुर निकाले। परक्यूशन से निकल रही झंकार भी मोहक थी। इसके बाद ऐ गिरी नंदिनी...के बाद समापन रघुपति राघव राजा राम...से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sankatmochan Music Festival 2024 Sivamani drum performance in varanasi
संकटमोचन संगीत समारोह - फोटो : रोहित सोनकर
शिवमणि के माता-पिता भी इस दरबार में उपस्थित रहे। अंत में सभी कलाकारों ने मिलकर महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र को अंगवस्त्रम और दक्षिण भारत की विशेष माला भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
Sankatmochan Music Festival 2024 Sivamani drum performance in varanasi
संकटमोचन संगीत समारोह - फोटो : रोहित सोनकर
महंत प्रो. मिश्र ने कहा कि पता नहीं इस बार क्या बात है कि जो भी इस दरबार में प्रस्तुति दे रहा है बजरंग बली उसे अमेरिका भेज दे रहे हैं। यह इस दरबार की खासियत है कि यहां सभी लोग एक परिवार के रूप में उपस्थित रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed