फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ,sankat mochan sangeet samaroh 2022 start from 20 april with shivmani drum see full details

संकट मोचन संगीत समारोह: हनुमत दरबार में उत्तर से दक्षिण तक के राग-ताल होंगे एकाकार, 20 को शिवमणि करेंगे आगाज

Thu, 14 Apr 2022 03:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Apr 2022 03:33 PM IST
सार

देश की सांस्कृतिक नगरी काशी के संकट मोचन मंदिर में हर वर्ष होने वाले संकट मोचन संगीत समारोह के 99वें संस्करण में प्रतिदिन आठ-आठ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
,sankat mochan sangeet samaroh 2022 start from 20 april with shivmani drum see full details
संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीवासियों के इंतजार की घंड़ी खत्म हुई। संकट मोचन संगीत समारोह की तिथि घोषित हो चुकी है। बनारस के लोगों को इस समारोह का इंतजार पूरे साल रहता है। काशी का संगीत महाकुंभ संकट मोचन संगीत समारोह 20 अप्रैल से शुरू होगा। छह दिवसीय संगीत समारोह में 50 से ज्यादा प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। जिनमें 15 से ज्यादा पद्म अवार्ड प्राप्त कलाकार भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने गुरुवार को तुलसीघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि छह दिवसीय संगीत समारोह 25 अप्रैल तक चलेगा। समारोह के 99वें संस्करण में प्रतिदिन आठ-आठ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।  यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम सात बजे से शुरू होकर भोर तक चलेगा।
विज्ञापन


देश भर के जाने-माने कलाकार अपने-अपने घरानों की ओर से हनुमत दरबार में हाजिरी लगाएंगे। काशी के संकट मोचन मंदिर में हर वर्ष होने वाले संकट मोचन संगीत समारोह में इस बार कार्यक्रम का आगाज प्रख्यात ड्रम वादक शिवमणि की प्रस्तुति से होगा। पार्श्व गायक और भजन सम्राट अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी और प्ले बैक सिंगर कविता कृष्णमूर्ति समेत कई दिग्गज कलाकार भी अपने संगीत से इस स्वर संध्या को आवाज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

,sankat mochan sangeet samaroh 2022 start from 20 april with shivmani drum see full details
गायन प्रस्तुत पद्मभूषण पंडित राजन-साजन मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
संकट मोचन संगीत समारोह में इस बार कई युवा कलाकार भी हाजिरी लगाएंगे।  कोरोना के कारण बीते दो साल यह समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इस बार मंदिर परिसर स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर भव्य आयोजन होगा।  इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का  पालन किया जाएगा।

पहली पर मंच पर अकेले दिखेंगे साजन मिश्र
 कोरोना संक्रमण ने काशी के दिग्गज कलाकार पद्म अवार्डी राजन-साजन मिश्र की जोड़ी को श्रोताओं से छीन लिया। संगीत समारोह के इतिहास में पहली पर साजन मिश्र अकेले मंच पर दिखेंगे। मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि आयोजन में उनकी किसी न किसी रूप में उपस्थिति रखी जायेगी। पं जसराज के कई शिष्य यहां स्वरांजलि देंगे। 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव से आयोजनों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed