फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sankaracharya dispute in kashi jyotishpeeth

ज्योतिष पीठ का कौन होगा शंकराचार्य, महामंडल के धड़ों में गहराया विवाद

Fri, 22 Dec 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 22 Dec 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Sankaracharya dispute in kashi jyotishpeeth
ज्योतिष पीठ
काशी ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य के चयन को लेकर भारत धर्म महामंडल के दोनों धड़ों में विवाद गहरा गया है। द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का ज्योतिष्पीठ पर अभिषेक करने वाले धड़े ने महामंडल कक्ष में बैठक कर जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


स्वरूपानंद का अभिषेक करने के आरोप में निलंबित किए गए इस धड़े के पदाधिकारियों का कहना था कि जनरल सेक्रेटरी की विधि शून्य कार्रवाई को रद्द करने का प्रस्ताव दिया जा चुका है। उसे रद्द न करने पर नियमावली के तहत अन्य पदाधिकारियों की ओर से नए सिरे से बैठक का एजेंडा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सदस्यता रसीद काटने के नाम पर जनरल सेक्रेटरी पर गोलमाल करने का भी आरोप लगाया। चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह ने बताया कि सदस्यता की रसीद काटने का मामला मंत्री सभा के संज्ञान में है। इस पर उंगली नहीं उठाई जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का इस पीठ पर अभिषेक करने वाले धड़े के उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय ने कहा कि कुछ लोग ज्योतिषपीठ की गद्दी पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, इसलिए हस्तक्षेप करने हुए उन्हें आगे आना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भारत धर्म महामंडल विरोधी गतिविधियां संचालित करने और सनातन धर्म तथा शंकरपीठों के सम्मान के विपरीत काम करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय की ओर से तीन सौ नए सदस्यों की रसीद बगैर कौंसिल की अनुमति के काटी गई है। नए सदस्य बनाकर संस्था पर कब्जा करने का षड्यंत्र रचा गया है। इसकी शिकायत सहायक निबंधक सोसाइटीज एवं चिट्स फंड को दे दी गई है, ताकि गोलमाल को रोका जा सके।  

प्रयाग से पहले काशी आएंगे शंकराचार्य स्वरूपानंद

Sankaracharya dispute in kashi jyotishpeeth
स्वरूपानंद सरस्वती
द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती माघ मेले में प्रयाग जाने से पहले काशी आएंगे। वह जनवरी के पहले हफ्ते में यहां आ सकते हैं। उनके आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

भारत धर्म महामंडल के उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि काशी की धार्मिक संस्थाओं, विद्वानों की ओर से शंकराचार्य के स्वागत में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

भारत धर्म महांडल के कुछ पदाधिकारियों की ओर से ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के अभिषेक के फैसले को रद्द करने वालों के लिए 25 दिसंबर को बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। महामंडल कार्यालय परिसर के यज्ञ मंडल में 51 वैदिक विद्वानों की ओर से बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed