फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanjay Dutt will return from film Bhoomi will come Varanasi to shoot Malang

‘भूमि’ से कम बैक करेंगे संजय दत्त, 'मलंग' की शूटिंग के लिए आएंगे बनारस

Wed, 13 Sep 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 13 Sep 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt will return from film Bhoomi will come Varanasi to shoot Malang
संजय दत्त के साथ संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'भूमि' एक परिवार की कहानी है। एक बाप किस तरह से अपनी बेटी को पालता है। उसके लिए तरह-तरह के सपने संजोता है और उन्हें सच में बदलने के लिए न जाने कितने जतन करता है। इन्हीं संवरते-बिखरते सपनों के बीच बाप और बेटी के जज्बातों और रिश्तों का एक अलग अहसास कराएगी फिल्म ‘भूमि’।

विज्ञापन


यह कहना है कि भूमि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह का। सरबजीत और अलीगढ़ जैसी फिल्मों के निर्माता और कहानीकार संदीप का कहना है कि भूमि संजू बाबा की कमबैक फिल्म है। 
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में मूलत: बनारस के निवासी संदीप ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के लिए हम लोग पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं। कोशिश होगी कि संजय दत्त फिल्म प्रमोशन के लिए वाराणसी भी आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय दत्त, अदिति राव हैदरी, शरद केलकर और सन्नी लियोनी के आयटम सांग से सजी यह फिल्म 22 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग आगरा में की गई है।

संदीप सिंह कहते हैं कि फिल्म को देखने का हर इंसान का नजरिया अलग हो सकता है लेकिन जो रिश्तों की अहमियत को समझते हैं। जिन्होंने कभी रिश्तों के टूटने के दर्द को करीब से महसूस किया होगा। यह फिल्म उन लोगों के दिल को छू जाएगी।

मलंग की लोकेशन देखने पहुंचे बनारस

Sanjay Dutt will return from film Bhoomi will come Varanasi to shoot Malang
sanjay dutt

सन्नी लियोनी के आयटम सांग के सवाल पर संदीप का कहना था कि हमारे पास इतना बजट नहीं था कि किसी बड़े स्टार को एप्रोच कर पाते। सन्नी इस समय सभी की फेवरेट भी हैं।

बनारस पर बनने वाली प्रेम कहानी ‘मलंग’ संदीप सिंह की अगली फिल्म है। मलंग की शूटिंग बनारस में दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह में शहर के विभिन्न स्थानों पर होगी। संदीप ने बताया कि शूटिंग की लोकेशन और स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।

मुख्य भूमिका के लिए संजय दत्त का नाम फाइनल हो चुका है। इस पूरी फिल्म में बनारस के प्राचीनता, घाटों की सुंदरता से दर्शक रुपहले पर्दे पर रूबरू होंगे। वह बनारस के नाटी इमली मोहल्ले के रहने वाले हैं और उनका ननिहाल भी यहीं हैं। बनारस में जो बात है वह पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा। यहां के घाट, गलियां, खान-पान और लोगों की सादगी हमेशा लुभाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed