फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanitation workers protest over 11-point demands

Varanasi News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2025 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest over 11-point demands
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों को बिना कारण बताए निलंबित कर दिया जाता है, जिससे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। जिलामंत्री विजय कुमार भारती ने कहा कि जिले में 1329 सफाई कर्मचारी हैं, लेकिन 180 कर्मचारी अधिकारियों के व्यक्तिगत कार्यों और कार्यालयों में लगाए गए हैं। चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सरिता, ओमकार नाथ, कल्लू पटेल, शिवजगत, कृष्ण कुमार, करन दारा, श्रवण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article