फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sangeetha changed from Ragasari to Fija

संतूर पर रागदारी से बदली फिजा

Wed, 19 Apr 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 19 Apr 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sangeetha changed from Ragasari to Fija
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : self
संकट मोचन मंदिर परिसर में गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी तमाम दिलों की थकान और रगों की पीड़ा बहा दे रही है। मंगलवार की रात रागों, बंदिशों पर जाने-माने महारथियों की अलापचारी हुई। कश्मीरी लोक वाद्य संतूर को शास्त्र में उतारने वाले विख्यात कलाकार पद्मविभूषण पं. शिवकुमार शर्मा ने संतूर के तारों पर रागदारी और स्वरों के समन्वय से महोत्सव को नई ऊंचाई प्रदान की। संकट मोचन संगीत समारोह चौथी निशा के राग-रंग कुछ इसी अंदाज में जीवंत हुए।
विज्ञापन



फूलों से सुसज्जित भव्य मंच पर शुरुआत हुई दक्षिण की कर्नाटक शैली के गायक वाई बाल मुरली की अलापचारी से। उन्होंने कर्नाटक शैली में शिव आराधना के बाद कई बंदिशों को सुरों से सजाया। उनके साथ मृदंगम पर एसबी प्रसाद और वायलिन पं. सुखदेव मिश्र ने संगत की। इसके बाद मंच संभाला पं. शिव कुमार शर्मा ने। उनके आते ही संकट मोचन के मुक्तांगन में ठसाठस भरी दर्शक दीर्घा में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। पं. शिवकुमार ने राग बागेश्री की अवतारणा की। तबले के साथ नोकझोंक और संवाद भी मोहक रहे।
विज्ञापन



तबले पर पं. रामकुमार मिश्र और पखावज पर पं. भवानी शंकर ने बेजोड़ संगत की। इसके बाद ओडिसी नृत्यांगना पद्मभूषण सोनल मानसिंह मंच पर आईं तो जरूर लेकिन उन्होंने नृत्य किए बिना ही मंच छोड़ दिया। इसके बाद प्रख्यात गायक हरिहरन ने मंच संभाला। राग आभोगी में निबद्ध विलंबित एक ताल की बंदिश की अवतारणा की। बंदिश के बोल थे ‘मूरख काहे करत गुमान’। तबले पर शादाब भारती, गिटार पर संजय दास, सारंगी पर दिलशाद खान ने संगत की। इस दौरान बड़ी तादाद में संगीत प्रेमी संकट मोचन परिसर में मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed