फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sangeet Mahakumbh took a break with Harish's voices

हरीश के स्वरों से संगीत महाकुंभ ने लिया विराम

Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sangeet Mahakumbh took a break with Harish's voices
संकटमोचन मंदिर में छह दिवसीय मुक्ताकाशीय संगीत महाकुंभ की पूर्णाहुति हरीश के गायन से हुई। अंतिम निशा में संगीत रसिकों के चेहरे पर संगीत समारोह के समापन की उदासी साफ झलक रही थी। सबके मन में एक ही भाव था कि काश ये पल यहीं ठहर जाए और संगीत का यह सिलसिला यूं ही चलता रहे। वह पड़े रहे प्रभु हनुमान के श्री चरणों में। एक तरफ स्वरों की अमृत वर्षा, दूसरी ओर प्रभु का आशीष पाकर कलाकार ही नहीं श्रोता और श्रद्धालु भी धन्य हो उठे।
विज्ञापन

सोमवार मध्य रात्रि में चौथी प्रस्तुति में हैदराबाद से पधारे डॉ. येला वेंकटेश्वर राव ने मृदंगम से सम्मोहन का जादू बिखेरा। अपने सह शिल्पी वृदों के साथ अच्छी लयकारियां की। पांचवीं प्रस्तुति में विख्यात पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने कई मर्मस्पर्शी भजन गाकर अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। डॉ. एल. सुब्रहमणियम ने वायलिन वादन प्रस्तुत किया। कर्नाटक शैली में कई रचनाएं बजाकर उन्होंने अपनी प्रस्तुति समाप्त की। कर्नाटक शैली में वादन होने के बावजूद उत्तर भारतीय संगीत का पूरा आनंद मिला। तन्मय बोस, आदित्य ओक, निनाद मुलावकर, बीवी रमाणमूर्ति, जी सत्यसाईं ने सहयोगी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

आकाश ने स्वरों की बारिश कर दी। आपने बांसुरी पर राग झिंझोटी की अवतारण किया। आलापचारी के पश्चात झप ताल व तीन ताल में वादन को विराम दिया। ईशान घोष ने तबले पर लाजवाब साथ निभाया। सातवीं प्रस्तुति में दिल्ली से पधारे ग्वालियर घराने के प्रतिष्ठित गायक पं. मधुप मुद्गल ने राग भैरव का अवतारण किया। तबले पर शंभूनाथ भट्टाचार्य व संवादिनी पर विनय मिश्र ने कुशल भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत महाकुंभ की पूर्ण आहुति मंगलवार भोर में दिल्ली के पं. हरीश तिवारी के गायन से हुई। तबले पर शैलेंद्र मिश्र व संवादिनी पर विनय मिश्र ने सकुशल साथ निभाया। मंच संचालन पं. हरिराम द्विवेदी, सौरभ चक्रवर्ती ने हिंदी में तथा कोलकाता की चंद्रिमा राय ने अंग्रेजी में किया।


शताब्दी वर्ष का आयोजन 10 से
संकट मोचन संगीत समारोह के शताब्दी वर्ष का आयोजन अगले साल होगा। इसकी तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। अगले वर्ष 10 अप्रैल से 15 अप्रैल-2023 तक संकट मोचन संगीत समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed