{"_id":"67914abe086d9b01760fb6b2","slug":"sandeep-converted-the-penalty-into-a-goal-and-gave-varanasi-a-win-varanasi-news-c-20-vns1056-864468-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पेनाल्टी को गोल में बदल संदीप ने वाराणसी को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पेनाल्टी को गोल में बदल संदीप ने वाराणसी को दिलाई जीत
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पार्वती वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूपी प्रीमियर फुटबॉल लीग में तीन मैच खेले गए। इस प्रतियोगिता में वाराणसी टाइगर्स ने गोरखपुर एस्प्रा को हारा दिया। इसमें वाराणसी के फॉर्वर्ड खिलाड़ी संदीन चौहान ने डी एरिया में मिले पेनाल्टी को गोल में बदलकर जीत दिला दी।
पहला मैच मथुरा महारथी और रामनगरी अयोध्या की टीम के बची मैच खेला गया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन दोनों टीम के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे। यह मैच गोल रहित ड्रॉ हो गया। दूसरा मैच गोरखपुर एस्प्रा और वाराणसी टाइगर के बीच खेला गया। गोरखपुर एस्प्रा की ओर से खेलते हुए कमल आदित्य और रशीद अनवर ने खेल के 7वें, 10वें और 21वें में अच्छे मौके बनाए, लेकिन वाराणसी टाइगर्स के गोलकीपर ने मुस्तैदी गोल की संभावना को ध्वस्त कर दिया। वाराणसी टाइगर्स ने भी अमित और रूपेश ने बढ़त बनाने का अवसर चूक गए।
तीसरा मैच कुंभनगरी प्रयागराज का लखनऊ ट्रैंड्स के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ के गौरव परिहार ने मैच के 11वें मिनट में गोल कर बढ़त 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 53वें मिनट में लखनऊ ट्रैंड्स के खिलाड़ी ने कॉर्नर किक की मदद से गोलकर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल के 64वें मिनट में लखनऊ के अनस ने कुंभनगरी की रक्षा पग्ति को भेदते हुए सीधा गोल कर टीम को 2-1 से हरा दिया।