फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanatan dharm controversies Ram Gopal Yadav said those who comment are fools baba Ramdev said Moksha in 202

सनातन पर विवादों का सत्संग: रामगोपाल यादव बोले- टिप्पणी करने वाले मूर्ख, रामदेव ने कहा- 2024 में होगा मोक्ष

Sat, 16 Sep 2023 01:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधा तो सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने खुद को सनातनी बताया।  योग गुरु बाबा रामदेव ने सनातन धर्म पर बयान देने वालों पर हमला बोला।

विज्ञापन
Sanatan dharm  controversies Ram Gopal Yadav said those who comment are fools baba Ramdev said Moksha in 202
रामगोपाल यादव, बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधा तो सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने खुद को सनातनी बताया। दूसरी तरफ योग गुरु बाबा रामदेव ने सनातन धर्म पर बयान देने वालों को लकसभा चुनाव 2024 में सबक सिखाने की बात कही। 

विज्ञापन

रामगोपाल यादव बोले- अनर्गल टिप्पणी करने वालों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि मैं, सनातन धर्म से हूं। सनातन धर्म को मानने वाला हूं। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ सबकी पूजा करते हैं। सनातन धर्म पर अनर्गल टिप्पणी करने वालों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। वह शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन

छोड़िए हर आदमी पर मैं टिप्पणी करूं, यह सही नहीं

रामगोपाल यादव ने बिहार के शिक्षामंत्री के रामचरित मानस से संबंधित बयान पर कहा कि कुछ लोग मूर्खता की बातें करते हैं, तो करते रहने दीजिए। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर टिप्पणी से इन्कार कर दिया। कहा कि छोड़िए हर आदमी पर मैं टिप्पणी करूं, यह सही नहीं है। पार्टी में सभी की स्वतंत्रता है, यह उनके विचार हो सकते हैं। पार्टी में किसी पर कोई बंदिश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का I.N.D.I.A पर निशाना, बोले- गठबंधन की हालत एक अनार सौ बीमार वाली

बाबा रामदेव बोले- सनातन धर्म पर टिप्प्णी करने वालों का 2024 में होगा मोक्ष

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं, उन सबका 2024 में मोक्ष होने वाला है। काशी एक शाश्वत नगरी है। ये अनादि और अनंत शिव की उपासना का एक महातीर्थ है। विद्या और मोक्ष की नगरी काशी है। इसमें दिव्यता तो युगों-युगों से थी लेकिन पीएम मोदी ने इसमें भव्यता और दे दी है। अब ये पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनी है। भारतीय सांस्कृतिक का केंद्र और महातीर्थ काशी स्वास्थ्य के साथ-साथ धर्म, ज्ञान और सबसे बड़े सनातन धर्म का एक मर्म है।
ये भी पढ़ें: 'नए मुल्ले प्याज ज्यादा खाते हैं...', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बयान पर अजय राय ने दिया करारा जवाब

केशव बोले- अखिलेश के कहने पर सनातन धर्म का अपमान कर रहे स्वामी प्रसाद

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश के कहने पर ही सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं। सनातन की तुलना कैंसर से कर रहे हैं। सनातन धर्मियों को अपमानित कर रहे हैं। इसका जवाब जनता जरूर देगी।


काशी आए उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि देश में अब भी तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है। सनातन धर्म को पीछे धकलने का प्रयास किया जा रहा, लेकिन विपक्ष को कामयाबी नहीं मिलेगी। 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए बड़े अंतर से जीतेगा। 

घाटों पर चिपकाए पोस्टर, ना आएं सनातन विरोधी

Sanatan dharm  controversies Ram Gopal Yadav said those who comment are fools baba Ramdev said Moksha in 202
गंगा घाटों पर चस्पा राष्ट्रीय हिन्दू दल (संगठन) का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय हिंदू दल ने शुक्रवार को अस्सी समेत कई घाटों पर पोस्टर चस्पा कर सनातन विरोधियों को घाट पर न आने की चेतावनी दी है। पोस्टर में लिखा है कि सनातन को मिटाने की कसम खाने वाले आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं, मतदाताओं और समर्थकों से आग्रह है कि पवित्र गंगा घाटों पर आकर समय व्यर्थ ना करें। आगे की जानकारी के लिए स्टालिन और स्वामी प्रसाद मौर्य से संपर्क करें। राष्ट्रीय हिंदू दल के अध्यक्ष रौशन पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल एमके स्टालिन के बेटे ने उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म मिटाने की कसम खाई है। उन्हें मंदिरों में आने या गंगा स्नान करने की क्या जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed