फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samtang nagadugang ang init, ang suplay sang kuryente nagakadula, ang isa ka alambre nabali sa interseksyon sang Chandpur.

Varanasi News: गर्मी बढ़ते ही लड़खड़ा गई बिजली आपूर्ति, चांदपुर चौराहे पर टूट गया तार

Tue, 12 May 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Samtang nagadugang ang init, ang suplay sang kuryente nagakadula, ang isa ka alambre nabali sa interseksyon sang Chandpur.
कंदवा, चितईपुर, भिखारपुर में तीन घंटे गुल रही, बड़ागांव में भी तार टूटने से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

रानीपुर, चांदपुर में जारी रही आवाजाही, उपभोक्ता परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गर्मी बढ़ते ही एक बार फिर से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग भी हो रही है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई शेड्यूल नहीं है। मंगलवार शाम चांदपुर में हाइटेंशन तार टूट गया तो नरिया में ट्रांसफार्मर में खराबी से बिजली गुल रही। रानीपुर, कंदवा, चितईपुर, विवेकानंदपुरी कालोनी, भिखारीपुर में सोमवार रात 10 बजे से कटी बिजली चार घंटे बाद किसी तरह आई, लेकिन मंगलवार भोर तक आना जाना लगा रहा। मई के पहले सप्ताह में मौसम खुशनुमा होने की वजह से खपत भी सामान्य से कम हो गई थी। दो दिन से तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच बिजली कटौती फिर से हो रही है। महमूरगंज के रानीपुर में सोमवार रात 11 से 12 बजे के बीच तीन बार बिजली आई और गई। मंगलवार शाम को भी रानीपुर में ट्रिपिंग खूब हुई। मंगलवार शाम 6 बजे चांदपुर चौराहे पर हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। बीच सड़क तार गिरने की सूचना लोगों ने बिजली उपकेंद्र को दी तो तुरंत बिजली काटी गई। कर्मचारी पहुंचे और तार को जोड़ना शुरू किया। 1 घंटे से अधिक समय तक चांदपुर चौराहे के आसपास की कॉलोनी में बिजली गुल रही। बड़ागांव के बिराव सोनहीं फीडर से जुड़े चंगवार गांव में मंगलवार सुबह तार टूटकर गिरने से आसपास के गांवों में बिजली गुल रही। सुबह 8 बजे से गुल बिजली दोपहर 1 बजे तक किसी तरह बहाल हुई। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article