{"_id":"5a3d51c24f1c1bf4688c2d7c","slug":"sampurnanand-sanskrit-vishwavidyalaya-convocation-ceremony-on-24-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत 24 को, तैयारियां अंतिम चरण में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत 24 को, तैयारियां अंतिम चरण में
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय परिसर में बन रहा पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 35 वां दीक्षांत समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 24 दिसम्बर को आयोजित समारोह के लिए मुख्य भवन के पास स्थित मैदान में दीक्षांत के लिए बन रहे पंडाल को सजाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाइक भी भाग लेंगे। समारोह के दौरान 33 मेधावी छात्रों को कुल 57 मेडल प्रदान किए जाएंगे। शुक्रवार को मेधावियों की सूची पर अंतिम निर्णय के लिए कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गई।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए मेडल की सूची में 33 मेधावियों का नाम दर्ज है। इसमें छात्राओं की संख्या 6 व छात्रों की संख्या 27 है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेधावी छात्रों की सूची अपलोड की गई थी और सभी से आपत्ति मांगी गयी थी।
विज्ञापन
दो मेडल पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिसका विश्वविद्यालय स्तर पर निस्तारण किया गया था। मेधावियों के साथ ही शास्त्री व आचार्य के 28000 छात्रों को उपाधि भी देने की तैयारी की गयी है।
विश्वविद्यालय में पहले ही दीक्षांत समारोह कराने की योजना थी लेकिन परिसर मे हुए आंदोलन के चलते समारोह को स्थगित करना पड़ा था अब 24 दिसम्बर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है।
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाइक करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात के कुलपति प्रो.अर्कनाथ चौधरी होंगे। मेधावी को मुख्य अतिथि व राज्यपाल के हाथों पदक मिलेगा। मौसम को देखते हुए दीक्षांत समारोह के लिए दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

छात्रसंघ प्रत्याशियों ने शुरू कर दी जोड़तोड़
अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 17 ने भरे पर्चे
- फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के नामांकन के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। शुक्रवार को परिसर में सन्नाटा रहा लेकिन छात्रनेताओं ने अपनी तरफ से मतदाताओं को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
निर्वाचन समिति भी दिन भर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की जांच-पड़ताल में जुटी रही। 26 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया है। इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि मैदान में कुल कितने प्रत्याशी बचेंगे।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ नामांकन के लिए गुरुवार को गहमागहमी और नोकझोंक के बीच 71 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें अध्यक्ष पद पर 17, उपाध्यक्ष पर 16, महामंत्री के लिए 14, पुस्तकालय मंत्री में 10, वेद वेदांग संकाय प्रतिनिधि के लिए चार, साहित्य संस्कृति संकाय प्रतिनिधि के लिए पांच, दर्शन संकाय प्रतिनिधि के लिए दो, श्रमण विद्या संकाय प्रतिनिधि के लिए एक और आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय ने नामांकन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की। 26 दिसंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 30 दिसंबर को मतदान होगा। कुल 2107 विद्यार्थी अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।