फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University will not give land to the electricity department

बिजली विभाग को जमीन नहीं देगा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University will not give land to the electricity department
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय बिजली विभाग को निशुल्क जमीन हस्तांतरित नहीं करेगा। विश्वविद्यालय के उत्तरी तरफ खाली दो एकड़ जमीन पर ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, बहुमंजिला भवन एवं शिक्षा शास्त्र ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए 127 करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेजा गया है। साथ ही धन का आवंटन होते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में जमीन हस्तांतरण का विश्वविद्यालय परिवार ने भी विरोध किया। बैठक में 39वें दीक्षांत समारोह, नैक की तैयारी एवं विश्वविद्यालय के उत्तरी तरफ के जमीन को सुरक्षित करने पर चर्चा हुई। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में अन्य प्रस्तावित भवनों के लिए भूमि कम पड़ेगी। ऐसे में शासन के मांग के अनुसार बिजली विभाग को भूमि नहीं दी जा सकती है। अध्यापक, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कहा कि यदि भूमि शासन को आवंटित होगी तो हर वर्ग के लोग विधिक रूप से विरोध करेंगे। बैठक में कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. प्रेम नारायण सिंह, प्रो. राजनाथ, प्रो. हीरक कान्ति चक्रवर्ती, हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. महेंद्र पांडेय, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. विजय पांडेय, डॉ. पद्माकर मिश्र, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, लालजी मिश्र, डॉ. दिनेश गर्ग, विजय मणि, डॉ. विजेंद्र आर्या, सुनील कुमार यादव, चंद्र नाथ मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन

तैयारी की समीक्षा व निर्देश दिए
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि 39वां दीक्षांत समारोह 3 जनवरी को 11 बजे मुख्य भवन में होना है। शीघ्र ही उत्तम तैयारियों के साथ नैक की तैयारी सभी वर्ग के लोग मिलकर करें। राजभवन का निर्देश है कि और बेहतर तैयारी कर ए प्लस ग्रेड के अनुसार अपने को तैयार करें।
विज्ञापन

प्रो. नागेंद्र का स्वागत
बैठक के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर ज्योतिष विभाग के पूर्व आचार्य प्रो. नागेंद्र पांडेय का विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से कुलपति ने स्वागत किया। कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने चंदन, माला, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed