वाराणसी : संस्कृत विवि के मेधावी छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, दिव्य जीवन संस्था से हुआ करार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को 10 हजार रुपये सालाना की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शास्त्री के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति की यह सुविधा जल्द ही मिलने लगेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय और दिव्य जीवन संस्था के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।
शास्त्री के मेधावी छात्रों को स्वामी शिवानंद स्मृति छात्रवृत्ति जल्द ही प्रदान की जाएगी। यह जानकारी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजाराम शुक्ल ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के 51 छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके तहत एक हजार रुपये महीना स्कालरशिप के तौर पर दिए जाएंगे। स्वामी शिवानंद स्मृति छात्रवृत्ति के लिए विश्वविद्यालय के 17 पारंपरिक विषयों के छात्रों का चयन किया जाएगा। छात्रवृत्ति के लिए संस्था की ओर से 51 लाख रुपये सालाना विश्वविद्यालय को दिया जाएगा।
इसका संयोजक पूर्व कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा को बनाया गया है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है। संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं सहयोग के लिए विश्वविद्यालय और संस्था के बीच संधि पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है। यह अनुबंध तीन वर्षों के लिए किया गया है।
कुलपति और संस्था के जनरल सेक्रेटरी स्वामी पद्मनाभा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। जल्द ही बैठक कर छात्रों के चयन की सूची पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संयोजक प्रो. गंगाधर पंडा ने बताया कि दिव्य जीवन संस्था देश में संस्कृत, संस्कृति एवं संस्कार के उत्थान के लिए कार्य करती है। छात्रों का चयन उनकी प्रतिभा और आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। यह छात्रवृत्ति छात्रों में प्रतियोगिता का भाव और प्रेरणा का भाव पैदा करेगी।