{"_id":"62b0c19b5eb60b123c23854e","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-examinations-at-565-centers-varanasi-news-vns659924583","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 565 केंद्रों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 565 केंद्रों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री, आचार्य, मध्यमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षाओं के लिए देश भर में 565 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। नकलविहीन और शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद ली जाएगी।
विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शास्त्री, आचार्य, मध्यमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं अब 12 जुलाई से होंगी। इसके लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू व कश्मीर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में 72, जौनपुर में 39, प्रयागराज में 34, देवरिया में 30, बलिया में 22, आजमगढ़ में 18, गाजीपुर में 16, मऊ में 15, गोरखपुर में 14, चंदौली में 10, कानपुर व भदोही में नौ-नौ, मिर्जापुर में छह, लखनऊ में तीन, सोनभद्र में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में समिति की बैठक में तैयारियाें पर चर्चा हुई। सभी केंद्रों पर एक साथ दो पालियों में परीक्षा होगी। सुबह की पाली में सात से 10 और दोपहर में दो से पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी। समिति ने अंतर प्रदेशीय संबद्ध मध्यमा, पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा की परीक्षा 12 से 23 जुलाई तक दो पालियों में कराने का निर्णय लिया है।