{"_id":"664d24d4268193366706a575","slug":"sampoornand-news-three-days-opportunity-for-examination-form-in-sanskrit-university-varanasi-news-c-20-vns1056-609935-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sampoornand News:संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा फाॅर्म के लिए तीन दिन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sampoornand News:संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा फाॅर्म के लिए तीन दिन का मौका
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शास्त्री, आचार्य परीक्षा के लिए छात्रों के पास फाॅर्म भरने का बस तीन दिन का मौका है। शास्त्री द्वितीय, तृतीय और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 24 मई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के माध्यम से शुल्क जमा कर परीक्षा फाॅर्म भर सकते हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2023-26), तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2022-25), आचार्य द्वितीय समेस्टर (सत्र 2023-25) और चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2022-24) के साथ ही शास्त्री द्वितीय खंड संस्थागत और भूतपूर्व परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र का कहना है कि संस्थागत, व्यक्तिगत, बैक, श्रेणी सुधार आदि परीक्षार्थियों को 24 मई तक परीक्षा फाॅर्म भरना है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के संस्थागत छात्रों के परीक्षा फार्म कंप्यूटर सेंटर स्थित हेल्प डेस्क के माध्यम से भरे जाएंगे। व्यक्तिगत सहित अन्य छात्र ऑनलाइन फाॅर्म भरने के बाद उसको विभाग में जमा करना होगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।