फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampoornanad sanskrit university student union election result declare

छात्रसंघ चुनावः संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चारों पदों पर एबीवीपी का कब्जा

Wed, 12 Dec 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 12 Dec 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
Sampoornanad sanskrit university student union election result declare
विजेता छात्र - फोटो : amar ujala
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चारों प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद पर देव नारायण पांडेय ‘राधे भैया’ ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय बने, वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर राधारमण पांडेय सर्वाधिक वोट पाकर विजेता बने।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में 65 फीसदी वोट पड़े। विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान हुआ। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में मतदाताओं ने अपना दम दिखाया और 65 फीसदी वोट किया। आठ पोलिंग बूथ पर 2047 मतदाताओं में से 1376 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रांजल पांडेय ने पंकज कुमार पांडेय को 136 वोटों से हराया। वहीं महामंत्री पद पर देव नारायण पांडेय ने 707 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने अभिषेक शुक्ल को 178 वोटों से हराया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर शशिकांत पांडेय 170 वोटों से जीते और पुस्तकालय मंत्री पद पर राधारमण पांडेय ने 640 मत प्राप्त किया। उन्होंने 234 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वेद वेदांग संकाय के संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकित गर्ग, नितिन त्रिपाठी, निर्भय कुमार दुबे और रजनीकांत दुबे निर्वाचित हुए। साहित्य संस्कृति संकाय प्रतिनिधि दीपक कुमार मिश्र व दिव्यांश दूबे चुने गए।

वहीं श्रमण विद्या संकाय के प्रतिनिधि प्रफुल्ल कांत शुक्ल बने। आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed